मौसम विभाग ने आज रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों में अगले 24 घंटो के लिए अलर्ट जारी कर दिया है
रायपुर. राजधानी समेत प्रदेश भर में रविवार को सुबह से ही रिमझिम वर्षा होती रही। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग)में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। बीते 48 घंटो में प्रदेश में मानसून सामान्य रहा है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा एक दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।
रायपुर सहित अन्यय इलाकों में भी कल रविवार के दिन लगातार बारिश होती रही। काफी समय बाद रक्षाबंधन का पूरा समय बारिश में गुजर गया। इसे सावन की अब तक की सबसे लंबी झड़ी माना जा रहा है। रायपुर के अलावा बस्तर क्षेत्र में भी सावन की झड़ी लगी जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
कल शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण रायपुर के तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही सावन की झड़ी को देखते हुए मौसम विभाग ने आज भी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य कई क्षेत्रों में भी अगले 24 घंटो के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं समीवार्ती पश्चिम बंगाल में उत्तर तटीय ओडिशा क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही चक्रवातीय घेरा 7.6 सेमी ऊंचाई तक फैला हुआ है और दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड रहा है। इससे अधिकांश इलाकों में 24 घंटों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। दरअसल, समुद्र से ज्यादा मात्रा में नमी होन और आसपास का सिस्टम मजबूत होने से लगातार बारिश हो रही है।
लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी समेत प्रदेश भर का तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे गिर गया है। साथ ही नमी भरी ठंडी हवाओं के कारण मौसम सर्द हो गया है। बीते दो दिनों मंे प्रदेश का अधिकतम तापमान समान्य से सात डिग्री नीचे गिर गया है और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री नीचे उतरा है।