
हादसा: बहन से भाई तो मां से छीन गया उसका 6 साल का बेटा, ऐसे हुई दर्दनाक मौत
रायपुर. रक्षाबंधन के इस पर्व में हर बहन अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती है। लेकिन छत्तीसगढ़ में भाई-बहन के इस पवित्र प्रेम पर्व के दिन ही एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें बहन से उसका 20 साल का प्यार भाई हमेशा के लिए बिछड़ गया। इस हादसे में एक मां से उसका 6 साल का मासूम बेटा छीन गया। यह घटना राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा इलाके की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया।
मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा के खरोरा रोड़ पर सिरवे गांव के बाइक और स्कूल में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना स्थल पर ही एक मासूम बच्चे और एक युवक की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भानसोज निवासी अनिल देवांगन अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ स्कूटी पर सवार होकर तिल्दा की तरफ जा रहे थे। सिरवे गांव के पास सामने आ रही एक बाइक को देख नहीं पाए और दोनों गाडिय़ों में भिड़ंत हो गई।
गंभीर चोट लगने से अनिल देवांगन के 6 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बरतोरी गांव के रहने वाले बाइक सवार एक 20 साल के एक युवक की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक में सवार होकर अपने घर बरतोरी लौट रहे थे। हादसे को लेकर अभी तक मृतकों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस शव बरामद कर जांच कर रही है।
दोनों परिवार में पसरा मातम
सुबह हंसी खुशी रक्षाबंधन का त्यौहार बनाने के बाद एक बहन से उसका भाई हमेशा के लिए छिन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक और स्कूटी की स्पीड बहुत ज्यादा थी। वहीं, गिरने पानी की वजह से दोनों एक दूसरे को देख नहंी पाए और आमने-सामने भीड़ गए। युवक और बच्चे को गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर भरमार खून बह चुका था। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है। इधर हादसे की खबर पाकर दोनों परिवार के घरों में मातम पसर गया।
Published on:
27 Aug 2018 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
