14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Toilet गई महिला चीख पड़ी, दौड़कर आए लोगों ने जब देखा उसकी एेसी हालत तो उड़ गए होश

Toilet गई महिला चीख पड़ी, दौड़कर आए लोगों ने जब देखा उसकी एेसी हालत तो उड़ गए होश

2 min read
Google source verification
CG News

Toilet गई महिला चीख पड़ी, दौड़कर आए लोगों ने जब देखा उसकी एेसी हालत तो उड़ गए होश

रायपुर. छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक हादसे में महिला की जान जाते-जाते बच गई। महिला घर में बने शौचालय में शौच करने गई थी तभी अचानक टंकी धंसकने लगा। इस बीच महिला की चीख पुकार सुनकर जब लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो महिला की एेसी हालत देख सभी के होश गए। इसके बाद..

स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर में बनाया था शौचालय
यह मामला धमतरी जिले के नगरी वनांचल के ग्राम डोमपदर का है। बताया जा है कि ग्राम पंचायत बेलरगांव स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर में शौचालय का निर्माण किया गया है। मनरेगा के तहत महिला मान बाई सोरी ने भी अपने घर में संयुक्त परिवार की निस्तारी के लिए पांच सीटर शौचालय बनाया है। यह निर्माण उसने स्वयं कराया था, लेकिन शुक्रवार की रात निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता की पोल खुल गई।

टंकी धंसकने से महिला गिर गई गड्डे में
बताया गया है कि मानबाई शौच जाने के लिए जैसे ही शौचालय का दरवाजा खोला, तो एक जोर की आवाज के साथ जमीन करीब चार फीट धंस गई। टंकी धंसकने से वह इसमें गिर गई और नीचे धंसने लगी। महिला की चीख पुकार सुनने के बाद जब लोग वहां पहुंचे तो महिला की ऐसी हालत देख लोगों के होश उड़ गए।

वरना हो जाता बड़ा हादसा
इसके बाद महिला को कड़ी मशक्कत के बाद गड्डे से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि परिजन यदि समय पर उसकी सहायता नहीं करते, तो बड़ी अनहोनी हो जाती।

इधर फैली सनसनी
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय की टंकी धंसकने की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली गई। लोगों का कहना है कि अधिकारी ज्यादा वाह-वाही पाने के चक्कर में लापरवाही पूर्वक घटिया शौचालय का निर्माण किए है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस हादसे के बाद से लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है। इधर कांग्रेस ने पार्टी ने मामले को गंभीरता लेते हुए भ्रष्टाचार कर करने की बात कही है।