रायपुर

मौसम: केरल में 29 मई तो छत्तीसगढ़ में इस तारीख को आएगा मानसून

मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने अनुमान जताया था कि साउथ वेस्‍ट मानसून 28 मई को केरल पहुंच जाएगा
2 min read
• •
Updated: 24 May 2018, 5:28 PM IST
CG News
मौसम: केरल में 29 मई तो छत्तीसगढ़ में इस तारीख को आएगा मानसून

रायपुर . इस साल देश में मानसून निर्धारित समय से चार दिन पहले आने की संभावना व्यक्त की जा ही है। लेकिन छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून क्या समय से पहले आ सकता है फिर देर होगी, इसका पता मानसून के केरल पहुंचने के बाद ही पता चलेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि इस साल 29 मई को मानसून केरल पहुंच जाएगा। इसके पहले मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने अनुमान जताया था कि साउथ वेस्‍ट मानसून 28 मई को केरल पहुंच जाएगा।

छत्तीसगढ़ में मानसून बंगाल की खाड़ी से प्रवेश करता है, जबकि केरल में मानसून अरब सागर की खाड़ी से प्रवेश करता है। इसी खाड़ी की ओर से प्रदेश में ज्यादा पानी गिरता है। वैसे हवा भी दक्षिण से ही चलती है, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से ही उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार में मानसून प्रवेश करता है।

मई में आमतौर पर प्रचंड गर्मी पड़ती है। औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री से से बढ़ते-बढ़ते 42 डिग्री सेल्सियस होता है। इस माह में 44 डिग्री से अधिक तापमान के दिनों की संख्या आमतौर पर 6 से 10 दिन तक रहता है। पिछले साल 44 डिग्री से अधिक तापमान 10 दिन तक दर्ज किया गया। इस साल मई में अभी तक एक भी दिन 44 डिग्री तापमान नहीं पहुंचा है। इसका मुख्य कारण लगातार द्रोणिका और ऊपरी वायु में चक्रवाती घेरा बनने से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है। दक्षिण से लगातार नमी आ रही है। इस कारण से नमी और गर्म हवा के मिश्रण के लगातार बादल भी बन रहे है। इस कारण से शाम को तेज आंधी के साथ किसी दिन तेज बारिश तो किसी हल्की बारिश हो रही है। इसलिए इस बार मई ज्यादा नहीं तपा। पिछले साल 16 मई को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री था रायपुर में। इस बार तापमान अधिकतम 43 डिग्री रहा।

आज भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी
पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास क्षेत्र में 0.9 किमी ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है तथा दक्षिण पश्चिमी राजस्थान से होकर उपरोक्त चक्रवात तक 0.9 किमी ऊंचाई तक एक द्रोणिका बनी है। इससे प्रदेश में हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंंगे।

Published on: