जोन 1 द्वारा नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 8 में 2 करोड़ 35 लाख 30 हजार रुपए की लागत से नए विकास कार्य भी किए जाएंगे। जिसमें 1 करोड 49 लाख 70 हजार की लागत से गुढिय़ारी मच्छीतालाब का सौंदर्यीकरण मिनी मरीन ड्राइव की तर्ज पर करवाकर तालाब सफ ाई, गहरीकरण, सौंदर्यीकरण, स्टोन पिचिंग, फुटपाथ निर्माण, शीतला मंदिर , हनुमान मंदिर, शनि मंदिर, संतोषी माता मंदिर की ओर चार घाटों का निर्माण, बैठक व्यवस्था, डेक निर्माण, विद्युतीकरण, प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्य करवाए जाएंगे।