गुलौआ ताल का पाथवे होगा आकर्षक
संजीवनी नगर गढ़ा में तैयार हो रहे गुलौआ ताल का पाथवे आकर्षक होगा। हरियाली और बीच तालाब में वोटिंग पर्यटकों को लुभाएगी। मार्निंग और ईवनिंग वॉक के लिए पॉथवे मददगार होगा। ९ एकड़ तालाब के चारों ओर बना पॉथवे मरीन ड्राइव जैसा लुत्फ देगा, वहीं यहां म्यूजिकल फाउंटेन, ओपन थियेटर, हरियाली, लाइटिंग आकर्षक होगी। फरवरी तक सौंदर्यीकरण की समय सीमा तय की गई है। इस पाथवे की लंबाई ७५० मीटर होगी, जबकि राइटटाउन स्टेडियम के पॉथवे की लंबाई ४०० मीटर है। गुलौआ ताल पहले नगर निगम द्वारा विकसित किया जा रहा था, लेकिन विस्तृत क्षेत्र और बजट की कमी के चलते इसे स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया गया।