रायपुर

Weather Update: आंधी, बारिश और तूफान के संकेत, प्रदेश में नया सिस्टम हुआ एक्टिव…Alert जारी

Weather Update: छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार के बावजूद अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, बुधवार रात रायपुर समेत आसपास के इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, लेकिन तापमान बढ़ गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2024, 3:34 PM IST
weather_alert.jpg

New western disturbance active in Chhattisgarh: तापमान में तेजी से हो रही वृद्धि के बीच कुछ हिस्सों में चक्रवाती प्रणाली के चलते बुधवार को हल्की बारिश और हवाओं ने थोड़ी राहत दी। इस बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के आसार हैं।

वहीं, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार के बावजूद अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, बुधवार रात रायपुर समेत आसपास के इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, लेकिन तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रायपुर में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने व गाज गिरने की संभावना है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि यह सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। राजधानी में हल्के बादल छाए रहे।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान - अधिकतम - न्यूनतम

रायपुर - 36.3 - 22.7
माना - 36.0 - 22.2
बिलासपुर - 35.8 - 23.8
पेंड्रारोड - 35.1 - 20.2
अंबिकापुर - 35.0 - 21.4
जगदलपुर - 36.0 - 23.2
दुर्ग - 35.6 - 20.2
राजनांदगांव - 38.0 - 20.5
(तापमान डिग्री सेल्सियस)

Published on: