रायपुर

मौसम: इस शहर को छोड़कर प्रदेश के अन्य जगहों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को तैयारी के साथ सर्तक रहने को कहा।
2 min read
Jul 20, 2018
Chhattisgarh news
मौसम: इस शहर को छोड़कर प्रदेश के अन्य जगहों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट

रायपुर. भले ही राजधानी रायपुर में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश थमी हो, लेकिन प्रदेश के अन्य इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं पर तेज बारिश हो रही है। एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे रेड अलर्ट भी कहा जाता है। मौसम विभाग ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को तैयारी के साथ सर्तक रहने को कहा।

मौसम विभाग के अनुसार एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और समीपवर्ती उड़ीसा और पश्चिम बंगाल की तटीय क्षेत्र पर बना है। जिसके संगत ऊपरी वायु का चक्रवाती घेरा 7.6 किमी ऊंचाई तक प्रसारित है। इस कारण से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश की अति संभावना है। राजधानी में एक-दो बार भारी वर्षा के साथ कुछेक बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

कहां कितनी हुई बारिश

बैरमगढ़ में 11 सेमी, सुकमा 10 सेमी, कटेक कल्याण में 8 सेमी, छिंदगढ़ में 7 सेमी, गीदम में 6 सेमी, दूलदूला, बीजापुर में 5-5 सेमी, कवर्धा, अंबिकापुर, मनोरा, दंतेवाड़ा में 4-4 सेमी, पेंड्रा, मरवाही, लखनपुर बतौली, बचेली में 353 सेमी बारिश हुई। जबकि बोड़ला, पंडरिया, कोटा, लोरमी, बरमकेला, ओडग़ी, दरभा, भोपालपट्टनम, उसूर में 2-2 सेमी और अन्य स्थानों पर एक-एक सेमी बारिश हुई।

इधर, उसम में हुई बढ़ोत्तरी

राजधानी में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश थमी होने से उसम भी बढ़ गई है। हालांकि दिनभर बादल छाए रहे। राजधानी में शुक्रवार को करीब 95फीसदी बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। आद्र्रता भी सुबह -शाम 86 फीसदी रही।

Published on:
20 Jul 2018 08:32 pm