18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज नहीं चलेंगे मालवाहक, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर AIMTC पूरे देश में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

छत्तीसगढ़ में 70 हजार से अधिक मालवाहक वाहनों के पहिए शुक्रवार से थम जाएंगे।

1 minute read
Google source verification
AIMTC strike

आज नहीं चलेंगे मालवाहक, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे देश में अनिश्चित कालीन हड़ताल

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 70 हजार से अधिक मालवाहक वाहनों के पहिए शुक्रवार से थम जाएंगे। छह सूत्रीय मांग को लेकर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने आज से देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। इसमें छत्तीसगढ़ के ट्रक, ट्रेलर और अन्य मालवाहक वाहनों के मालिक भी शामिल होंगे।

हड़ताल के दौरान वाहनों को रोकने के लिए सभी जिलों में टीम गठित की गई है। वह राज्य के सीमांत इलाकों के साथ ही आउटर में तैनात रहेगी। सड़कों पर ट्रकों के पकड़े जाने पर उसे तुरंत रोक दिया जाएगा। साथ ही उसके मालिक को संगठन के हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रकों को चरोदा स्थित मैदान में रखा जाएगा

राजधानी रायपुर और उसके आसपास के इलाकों में रोकी गई ट्रकों को चरोदा स्थित मैदान में रखा जाएगा। ज्ञात हो कि हड़ताल को लेकर 13 जुलाई को प्रदेशभर के सभी 20 ट्रक यूनियन और उससे जुड़े हुए ट्रक मालिकों की बैठक हुई थी। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को पहिए जाम करने की चेतावनी दी थी। लेकिन, कोई पहल नहीं करने पर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है।

डीजल की कीमत कम करने और इसमें त्रैमासिक संशोधन, राष्ट्रीय स्तर पर समान मूल्य निर्धारित करने, देशभर में टोलमुक्त बैरियर, बीमा प्रीमियम में पारदर्शिता, टीडीएस और जीएसटी छूट, कांप्रेसिंग पॉलिसी के माध्यम से एजेंटों के अतिरिक्त कमीशन समाप्त करने, आयकर अधिनियम और ई-वे बिल के नियमों में जरूरी संशोधन की मांग की गई है।

ट्रकों की हड़ताल का सीधी असर आमजनजीवन पर पड़ेगा। सामानों का परिवहन नहीं होने से खाद्य सामग्री से लेकर अन्य सामानों की कीमतों में इजाफा होगा। साथ ही इसकी कालाबाजारी भी शुरू हो जाएगी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सुखदेव सिंह सिध्दू और यूनियन के पदाधिकारी त्रिलोक सिंह ने बताया कि हड़ताल से रोजाना 2 हजार करोड़ का नुकसान होगा।