CG Weather Update: वातावरण में नमी बढ़ने के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा का सिलसिला अभी दो दिन तक बना रहेगा।
cg weather update रायपुर। प्रदेश में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद लगातार तापमान गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन और रात का तापमान आसपास ही रहेगा।
अब लगातार हल्की व मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके असर से तापमान में गिरावट होती रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब बीकानेर, कोटा, रायसेन, मंडला, अंबिकापुर, बालासोर से होकर पूर्व- दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जाती है।
CG Weather Update: एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। यह दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर ऊंचाई के साथ झुका हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.0 डिग्री बलरामपुर तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री कबीरधाम में दर्ज किया गया।
वर्षा के मुख्य आंकड़े (सेमी)
CG Monsoon Update: सिमगा, कोंडागांव 7 लोरमी -5, पथरिया, तिल्दा, लाभांडी, साजा -4, नवागढ़, बिलासपुर, मोहला, बेमेतरा -3, बलौदा, रायपुर, पाली, गंडई, पिथौरा, कोरबा, बिल्हा, -2, राजपुर, केशकाल, धरमजयगढ़, छुरा -1 सेमी वर्षा दर्ज की गई ।
दो दिन बाद हो सकती है झमाझम बारिश
cg weather alert : वातावरण में नमी बढ़ने के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा का सिलसिला अभी दो दिन तक बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के आगे बढ़ने पर शनिवार बाद झमाझम वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।
बारिश के आंकडे़
| केंद्र | अधि. | न्यू. |
| रायपुर | 29.4 | 24.3 |
| बिलासपुर | 31.6 | 26.0 |
| पेंड्रा रोड | 33.5 | 25.2 |
| अंबिकापुर | 32.0 | 26.1 |
| जगदलपुर | 26.8 | 24.5 |
| दुर्ग | 29.8 | 25.0 |
| राजनांदगांव | 29.0 | 26.3 |