pm modi Raipur Visit:रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 10: 17 मिनट में रायपुर पहुंच चुके हैं। वे राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 7600 करोड़ रुपए की लागत से 10 विकास कार्यों लोकार्पण, शिलान्यास और शुभांरभ करेंगे। इसके बाद भाजपा की विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे। चूंकि इस बड़ी जनसभा की तैयारी में भाजपा कई दिन से जुटी है, इसलिए आम जनता को भी कुछ नई घोषणाओं की उम्मीद जग गई है। लोगों ने पत्रिका को बताया कि वे पीएम के भाषण में क्या सुनना चाहते हैं। सबसे बड़ी उम्मीद महंगाई से राहत देने की है।