महानदी जलाशय परियोजना के तहत अंचल में चार जलाशय है। इसमें सबसे बड़ा गंगरेल बांध हैं, जिसकी क्षमता 32.150 टीएमसी हैं। 5 जुलाई की स्थिति में गंगरेल बांध में 18.646 टीएमसी पानी भरा हुआ है, जो कुल जलभराव का 50.13 फीसदी है। बांध में 266 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई हैं, जबकि इसी अवधि में बीते साल गंगरेल बांध 23 टीएमसी पानी भर चुका था। इस साल मौसम की बेरूखी से बांधों की प्यास बुझ नहीं पा रही है।