रायपुर

Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारीश का दौर फिरसे होगा शुरू, कश्मीर की हवाओं से इतने तक गिरेगा पारा, कई जिलों में ALERT

Weather Alert : उत्तर भारत की सर्द हवाओ से प्रदेश में ठंडक घुल गई। दिन का अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक कम हो गया है।

2 min read
Jan 20, 2024

cg weather update : उत्तर भारत की सर्द हवाओ से प्रदेश में ठंडक घुल गई। दिन का अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक कम हो गया है। प्रदेश में जगदलपुर और राजनांदगांव को छोड़कर दिन का पारा तेजी कम हुआ है। (weather forcaste) रायपुर में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। (IMD alert) रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के साथ 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। (heavy rain alert) मौसम विभाग आगामी दिनों में दिन के साथ ही रात के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। बीते पंद्रह दिन से रुकी पड़ी ठंड ने एक बार फिर जोर दिखाना शुरू कर दिया है।

बना हुआ है यह सिस्टम

Weather Alert : मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान एवं उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद हैं। (cg weather update) वहीं कर्नाटक से लेकर विदर्भ तक बनी एक द्रोणिका के असर से कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं। हालांकि बूंदाबांदी के असार नहीं है। (IMD update) बादल हटते ही हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी होने से तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर और बढ़ सकता है।

सुबह कोहरा, दोपहर में बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल

Weather Forcaste : राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला रहा। रायपुर समेत सभी जिलो में हल्की बूंदाबांदी हुई। (heavy rain alert) मौसम विभाग के मुताबिक आगामी एक-दो दिन तक सुबह कोहरा और हल्के बादल छाए रहेंगे। वातावरण में सुबह से शाम तक ठंडक घुलेगी रात में भी ठिठुरन का अहसास होता रहेगा। (rain update) रायपुर सहित बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा सकता है वहीं सर्द हवा का दौर जारी रह सकता है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा

जिला अधि. न्यू.

रायपुर 24.2 17.1

बिलासपुर 21.2 15.6

पेण्ड्रारोड 21.0 10.4

अंबिकापुर 20.5 09.2

जगदलपुर 30.4 16.4

दुर्ग 25.0 16.8

राजनांदगांव 28.0 16.9

Published on:
20 Jan 2024 11:54 am
Also Read
View All