
रायपुर. ताबड़तोड़ बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग का अभी-अभी अपडेट आया है की बंगाल की खाड़ी में एक भयंकर चक्रवाती सिस्टम बन रहा है। जो 5 दिन लगातार बारिश कराएगा। रायपुर, बस्तर , बिलासपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, कांकेर , नारायणपुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ अन्य जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं।
अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा ने बताया कि त्रदक्षिण तटीय ओडिशा से तटीय आंध्रप्रदेश होते हुए पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है।इसके साथ ही इस क्षेत्र में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा भी फैला है। मानसून द्रोणिका जैसलेमर, कोटा, रायसेन, छिंदवाड़ा, दुर्ग , दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्रप्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है। एक हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर फैला है। इससे भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। मानसून द्रोणिका के दुर्ग के उपर से गुजरने के कारण मौसम में एक बार फिर बदलाव आया। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर धूप छांव का दौर चलने के कारण उसम और गर्मी से लोग हलाकान रहे। वहीं रात को बारिश के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
बारिश के आंकड़े सेंटीमीटर में
भोपालपटनम 8 सेंटीमीटर, माकड़ी, बिलासपुर 7 सेमी, बीजापुर, दुर्ग 6, फरसगांव, केशकाल, भैरमगढ़, कटेकल्याण, कोंडागांव, डौंडीलोहारा, डोंगरगढ़ - 5, नारायणपुर, देवभोग धमतरी मानपुर सुकमा जगदलपुर बालोद मोहल्ला बस्तर कांकेर पिन खजूर राजनांदगांव खैरागढ़ कुरूद -2, भानुप्रतापपुर आर्यन कोरबा अकलतरा पाटन गरियाबंद माना रायपुर दंतेवाड़ा -1 सेमी में दर्ज की गई।