17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Weather Forecast : कुछ देर में दिखेगा बारिश का विकराल रूप, 6 घंटे में तैयार हो रहे 2 खतरनाक चक्रवात, रेड अलर्ट

IMD Weather Forecast : मौसम विभाग ने अभी ताजा अपडेट दिया है। कुछ देर में भयंकर बारिश में साथ आंधी तूफान आने की पूरी संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 21 Jul 2023, 1:07 PM IST

IMD Weather Forecast : कुछ देर में दिखेगा बारिश का विकराल रूप, 6 घंटे में तैयार हो रहे 2 खतरनाक चक्रवात, रेड अलर्ट

IMD Weather Forecast : कुछ देर में दिखेगा बारिश का विकराल रूप, 6 घंटे में तैयार हो रहे 2 खतरनाक चक्रवात, रेड अलर्ट

बिलासपुर. मौसम विभाग ने अभी ताजा अपडेट दिया है। कुछ देर में भयंकर बारिश में साथ आंधी तूफान आने की पूरी संभावना है। इसे लेकर पुरे छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल में खाड़ी में कई चक्रवाती सिस्टम एक्टिव हो गए हैं।



यह भी पढ़ें
: IMD Weather Update : 10 दिन लगातार बारिश कराएगा भयानक चक्रवात, 24 घंटे में एक्टिव होंगे 5 नए सिस्टम, इन जिलों में orange व red अलर्ट जारी


मानसून द्रोणिका के छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऊपर तक फैली होने के कारण मौसम में एक बार फिर बदलाव आया। गुरुवार को सुबह से आकाश साफ रहा। सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक धूप खिली रही। इसके बाद शाम साढ़े 5 बजे मौसम में बदलाव आया। आकाश मेघमय हो गया और आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। दिन में धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को हुई बारिश के बाद लोगों ने गर्मी व उमस से राहत महसूस की।

प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका जैसलेमर, कोटा, गुना, दमोह, रायपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी व ओडिशा के तट तक कम दबाव के क्षेत्र में स्थित है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा तट तक फैला है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।