रायपुर

Weather Update: 20, 21 व 22 फरवरी को बारिश का Alert, इन जिलों में बरसेंगे बादल, एक्टिव हुआ नया सिस्टम

Rain Alert: एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20, 21 व 22 फरवरी को पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ऐसा होगा।

2 min read
Feb 19, 2025

Weather Update: प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20, 21 व 22 फरवरी को पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ऐसा होगा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ गया।

मंगलवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा और पारा 34.6 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि रायपुर में पारा 34.2 डिग्री पर रहा। अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा और वहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रहा। प्रदेश में दो दिन बाद मौसम में बदलाव आने वाला है।

फरवरी दशक में सबसे गर्म बीत रहा है। दिन व रात का तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा तक पहुंच गया था। अब कुछ राहत है। सुबह व रात में हल्की ठंड तथा दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं रात का तापमान बढ़ जाएगा।

Weather Update: पारा मीटर

शहर - अधि.- न्यून.
रायपुर - 34.2 - 19.6
माना - 33.7 - 19.8
बिलासपुर - 33.4 - 18.2
पेंड्रारोड - 31.3 - 15.4
अंबिकापुर - 31.0 - 12.7
जगदलपुर - 34.6 - 17.8
राजनांदगांव - 34.5 - 13.2
( तापमान डिग्री सेल्सियस में )

साल के पत्तों से सजा बस्तर, बिखर रही मादक सुगंध

Weather Update: साल वनों का द्वीप कहे जाने वाले बस्तर की फिजा इन दिनों साल के फूलों की मादक सुगंध से महक रही है। इसकी वजह है साल के पेड़ पर पतझड़ का छा जाना। पतझड़ के इस मौसम में साल के पेड़ से पत्ते झड़ रहे हैं। साल के जंगल से गुजरते हुए लोगों को पतझड़ से सजा बस्तर तो दिखाई दे ही रहा है। इसके साथ ही इन पेड़ों पर फूल खिले रहने का भी मौसम आ गया है। पेड़ों पर खिले इन फूलों की मादक सुगंध की महक भी जंगल में बिखर रही है।

Published on:
19 Feb 2025 11:09 am
Also Read
View All