
Weather Report: दुर्ग जिले में रात के समय अब भी हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन लगातार गर्म हो रहा है। सोमवार को जहां दिन का अधिकतम पारा 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इससे रात का तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अब लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।
20 फरवरी से न्यूनतम तापमान में बढ़त संभावित है। मौसम विभाग आईएमडी रायपुर के एचपी चंद्रा का कहना है कि मार्च की शुरुआत से इस साल दिन का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के आसपास होगा। इस तरह दिन के तापमान में बढ़ोतरी का क्रम तेज हो रहा है।
Weather Report: मौसम विभाग ने वेदर फोरकास्ट जारी कर बताया है कि, 21 फरवरी तक रात का पारा 18 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। मंगल को दिन का तापमान 35 डिग्री के करीब होगा, वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिगी के आसपास रहने की संभावना है। 20 फरवरी तक रात का पारा 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर सकता है। इस बीच मौसम पूरी तरह से साफ बना रहेगा और तेज धूप का अहसास होने लगेगा।
साल - अधिकतम - न्यूनतम
2024 - 34.9 - 13.0
2023 - 35.8 - 9.2
2022 - 34.4 - 9.2
2021 - 36.6 - 10.0
2020 - 33.6 - 9.4
2019 - 35.6 - 9.0
2018 - 35.4 - 11.6
2017 - 35.0 - 12.0
2016 - 36.2 - 11.6
2015 - 35.4 - 9.5
(सभी आंकड़े डिग्री सेल्सियस में, आईएमडी रायपुर से)
Published on:
18 Feb 2025 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
