रायपुर

छत्तीसगढ़ के तापमान में लगातार गिरावट जारी, अगले 48 घंटे तक कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आ रही शुष्क और सर्द हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कड़ाके की ठंड है, तापमान में गिरावट और सर्दियों में इज़ाफ़ा ।
2 min read
Jan 11, 2020
Feature image

रायपुर । छत्तीसगढ़ में फिर से सर्द हवाएँ चल रही हैं। तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी गई है। उत्तर से आ रही शुष्क और सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले एक दो दिनों तक स्थिति ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है। राजस्थान और गुजरात के न्यूनतम तापमान में 1- 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि छत्तीसगढ़, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र के न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

रायपुर का तापमान कल के मुकाबले 1.6 डिग्री गिर गया है। रायपुर में आज का तापमान 11.0 डिग्री और कल 12.6 था. माना में भी 3.1 तापमान में गिरावट आई है। माना में आज का तापमान 9.4 डिग्री है। अम्बिकापुर में इस सीजन का सबसे कम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में भी इस साल सीजन का सबसे कम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

तापमान में यह गिरावट पूरे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हिमालय की बर्फीली ठंडी हवाओं का नतीजा है। ये हवाएँ अगले 24 घंटों तक जारी रहेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे उत्तरी राजस्थान के एक दो इलाकों में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। 24 घंटों के बाद, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, लेकिन छत्तीसगढ़ में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट देखी जा सकती है। 11 जनवरी की शाम तक, एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा और हवाएँ अपनी दिशा बदल देंगी। इसके कारण मध्य और उत्तर भारत के न्यूनतम तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगेंगे।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
11 Jan 2020 06:09 pm
Published on:
11 Jan 2020 06:09 pm