CG Weather Update : नौतपा शनिवार को खत्म हो गया। अब लोगों को प्री-मानसून बारिश का इंतजार है। फिलहाल प्रदेश में तेज गर्मी का दौर चल रहा है।
रायपुर. CG Weather Update : नौतपा शनिवार को खत्म हो गया। अब लोगों को प्री-मानसून बारिश का इंतजार है। फिलहाल प्रदेश में तेज गर्मी का दौर चल रहा है। शनिवार को मौसम के दो रंग भी देखने को मिले। राजधानी सहित प्रदेश में सुबह से दोपहर तक तेज गर्मी पड़ी, तो वहीं शाम चार बजे के बाद मौसम अचानक से बदल गया।
दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव (Raipur Weather Update) में तो करीब 15 मिनट तक तेज बारिश भी हुई। वहीं राजधानी रायपुर में भी कुछ इलाकों में थोड़ी रिमझिम बारिश हुई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, आंधी चलने तथा हल्की वर्षा होने की संभावना है। शंकरनगर में शाम को हल्की बारिश हुई।
बिलासपुर में 2 डिग्री बढ़ा पारा
CG Weather Update : नौतपा समाप्त होने के बाद भी गर्मी का असर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, बल्कि शनिवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे रात में भी लोग गर्मी से बेचैन रहे। शनिवार को सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई। धीरे-धीरे धूप की तपिश तेज होती गई। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कें सूनी हो गईं। तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग छतरी, गमछा, स्काफ का सहारा लेते नजर आए। इधर अधिकतम तापमान में तो 1 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यनूतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा।