रायपुर

CG Cyber ​​fraud: यह अनदेखी पड़ी भारी, वाट्सऐप से एपीके फाइल हुई डाउनलोड, फिर 1.83 लाख हो गए पार

Cyber Fraud: WhatsApp पर आई APK फाइल डाउनलोड करना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने UPI की 1 लाख रुपए की लिमिट के बावजूद खाते से 1.83 लाख रुपए पार कर दिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 6:25 PM IST
Cyber Fraud
साइबर फ्रॉड के जाल में फसा युवक (Photo AI image )

Cyber ​​fraud: खमतराई इलाके के एक रेलवेकर्मी को एक चूक भारी पड़ गई। उन्होंने अपने वाट्सऐप सेटिंग में ऑटो डाउनलोड का आप्शन बंद नहीं किया था। इसी से एपीके फाइल ऑटो डाउनलोड हो गई। फिर उनके मोबाइल का एक्सेस लेकर साइबर ठग उनके बैंक खाते से 1.88 लाख से अधिक निकाल लिए। हालांकि उनके यूपीआई से दैनिक निकासी 1 लाख थे, लेकिन ऑटो मोड होने के कारण अधिक राशि निकल गई। इसकी शिकायत पर खमतराई पुलिस ने केस दर्ज किया है।

बैंक खाते से रकम निकलने का मैसेज आने लगा

पुलिस के मुताबिक रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत देव राय के मोबाइल में दोपहर को अचानक उनके बैंक खाते से रकम निकलने का मैसेज आने लगा। उन्होंने तत्काल अपने बैंक ऐप से खाते के डेबिट की जानकारी ली। इस बीच दो बार और रकम निकलने का मैसेज आया। उनके बैंक खाते से कुल 1 लाख 83 हजार443 रुपए का आहरण हो गया। इसकी शिकायत पुलिस से की।

ऑटो डाउनलोड चालू मिला

पुलिस ने उनके फोन और ऐप की जांच की, तो उनके वाट्सऐप में ऑटो डाउनलोड चालू मिला। इसी के चलते उनके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड हो गया था।

Updated on:
19 Nov 2026, 6:25 PM IST
Published on: