रायपुर

पोस्टमार्टम के चंद मिनट पहले ही जिंदा हो गई ये महिला, ऐसे हुई थी मौत

पोस्टमार्टम से पहले ही जिंदा हो गई ये महिला, ऐसे हुई थी मौत
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2018, 8:42 PM IST
Chhattisgarh
पोस्टमार्टम के चंद मिनट पहले ही जिंदा हो गई ये महिला, ऐसे हुई थी मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे बड़े अस्पताल में एक बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद जिस महिला को मृत घोषित कर दिया था वह कुछ ही घंटों में जीवित हो उठी। मौत की सूचना के बाद जब पुलिस पोस्टमार्टम करने के लिए शव लेने पहुंची तभी महिला के शरीर में कुछ हरकत हुई जिस देखकर हैरान रह गए। महिला जिंदा थी और दर्द से मदद की पुकार लगा रही थी। इधर मौत के बाद जिंदा होने की खबर से डॉक्टरों के होश उड़ गए।

दरअसल राजधानी के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में बुधवार को डॉक्टर ने जिस महिला को मृत घोषित किया था। पोस्टमार्टम करने के लिए शव लेने पहुंची पुलिस को वह जिंदा मिली। अस्पताल प्रबंधन ने मामले में न्यूरो सर्जरी विभाग से लिखित में जवाब मांगा है।

सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार कांटा-हरदी निवासी चमारिन बाई (56) को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर रायगढ़ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। यहां हालत गंभीर होने पर उसे 14 सितम्बर को रात आठ बजे रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया।

पोस्टमार्टम से पहले जीवित हो गई महिला
न्यूरो सर्जन डॉ. अमित जैन की टीम ने महिला का रात दस बजे ऑपरेशन कर लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखने के बाद आइसीयू में शिफ्ट कर दिया। इस बीच 18 सितम्बर की शाम पांच बजे महिला की पल्स और हार्ट बीट बंद हो गई। इस पर ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर और इसीजी जांच किए बिना ही उसे मृत घोषित कर डेथ सर्टिफिकेट भी बना दिया। सूचना मिलने पर 19 सितम्बर को सुबह पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए शव लेने मौके पर पहुंची तो महिला को जीवित पाकर दंग रह गई। मामला बढऩे पर अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में जांच के निर्देश दिए हैं।

ऐसे हुई गलती
महिला की हालत गंभीर होने के बाद फस्र्ट इयर के छात्र ने नाम्र्स को दरकिनार कर बिना इसीजी किए ही महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला का लाइफ सपोर्ट सिस्टम भी हटा दिया गया। वह तकरीबन 15-20 मिनट तक जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही। इस बीच सीनियर डॉक्टरों ने पहुंच कर उसकी हालत देखी और इसीजी सहित अन्य जांच की तो उसकी हार्ट बीट और सांस चालू पाई। फिर से उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया। इधर महिला के जीवित होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

आंबेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि मामले में न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी से लिखित में जवाब मांगा गया है। साथ ही जूनियर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
19 Sep 2018, 8:42 PM IST
Published on: