19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / गर्ल्स टॉयलेट में फांसी के फंदे पर लटकी मिली 10वीं क्लास की छात्रा की लाश, भोपाल से आई थी पढ़ने

गर्ल्स टॉयलेट में फांसी के फंदे पर लटकी मिली 10वीं क्लास की छात्रा की लाश, भोपाल से आई थी पढ़ने

संदिग्ध परिस्थितियों में उसके गर्ल्स टॉयलेट में फांसी के फंदे पर उसकी लाश देखकर छात्रों की आंखे फटी रह गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 Sep 2018, 5:29 PM IST

Girl Suicide

गर्ल्स टॉयलेट में फांसी के फंदे पर लटकी मिली 10वीं क्लास की छात्रा की लाश, भोपाल से आई थी पढ़ने

रायपुर/सरायपाली. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से यहां पढऩे आई दसवीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा यहां महासमुंद के छिंदपाली के जवाहर नवोदय विद्यायल में पढ़ाई कर रही थी। लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में उसके गर्ल्स टॉयलेट में फांसी के फंदे पर उसकी लाश देखकर छात्रों की आंखे फटी रह गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

पढ़ाई में थी होशियार
मिली जानकारी के अनुसार छिंदपाली के जवाहर नवोदय विद्यालय में दसवीं क्लास की छात्रा ने बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या का कारणों को अज्ञात बताया है। पुलिस के मुताबिक मूलत: भोपाल की रहने वाली दसवीं क्लास की छात्रा गरीमा साहू (16) पिता सत्यनारायण साहू यहां पढ़ाई करने आई थी। लेकिन सोमवार की रात 11 बजे विद्यालय के बाथरूम में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा गरीमा पढ़ाई में होशियार थी। उसके आत्मघाती कदम से स्कूल में दहशत का माहौल बन गया है।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या की पुष्टि हो पाएगी
महासमुंद जिले के स्थानीय पुलिस ने नवोदय विद्यालय जाकर जांच शुरू कर दी है। पंचनामा कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या की पुष्टि हो पाएगी। इधर घटना स्थल से कोई भी सुसाइड नोट मिलने से इंकार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि इस मामले की जांच के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय भोपाल की टीम भी आई हुई है।

स्कूल की सहेलियों से पूछताछ शुरू
छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लेने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो सभी के हाथ पैर ठंडे पड़ गए। इधर स्कूल में भी लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि पढ़ाई-लिखाई में होशियार लड़की ने क्यों फांसी लगाई। पुलिस इस मामले को अलग-अलग नजरिए से देख रही है। पुलिस छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। क्लास की सहेलियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, अभी तक पुलिस किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश के बाद भी कुछ पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है।