उधर, दुकान में पिता के आने की बेटा डीकेश बघेल प्रतीक्षा कर रहा था। काफी देर बाद कचरा फेंककर नहीं आया तो डीकेश स्वयं टार्च लेकर देखने गया तो दो-तीन लोग भागते हुए दिखाई दिए और उसका पिता रमेश बघेल लहूलुहान हालत में कूड़े के ढेर में तड़प रहा था। लहूलुहान पिता को देखकर बेटा जोर-जोर से चिल्लाने लगा, आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। लहूलुहान हालत में रमेश को अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर नरहरपुर थाना प्रभारी, क्राइम ब्रांच, दुधावा चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीओपी आकाश मरकाम पुलिस टीम के साथ डाग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंच गए।