रायपुर

दिल दहला देने वाला हादसा: महिला के शव को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, हुआ ये हाल

नया रायपुर में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 5:46 PM IST
latest road accident news

रायपुर . छत्तीसगढ़ में रायपुर से करीब नया रायपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार महिला ट्रक के नीचे आ गई और ड्राइवर ट्रक को रोकने की बजाए स्पीड और बढ़ा दी।

दिल दहला देने वाला हादसा

जिस कारण महिला का सिर ट्रक के पहियों के नीचे आकर कुचला गया और काफी दूर तक शव को घसीटता ले गया। वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि पति अस्पताल में भर्ती है।

ये है पूरा मामला
दरअसल, घटना मंगलवार सुबह राजधानी से करीब 15 किमी दूर मंदिर हसौद में रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। मंदिर हसौद थाने की पुलिस ने बताया कि चम्मन डहरिया और अपनी पत्नी सुषमा डहरिया मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एके 3229 पर सवार होकर भानसोज से तूता जा रहे थे।

तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचआर 7206 अनियंत्रित हो गया। तभी पीछे से आ रही बाइक को अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की ठोकर से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान बाइक पर सवार पत्नी ट्रक के पहियों के नीचे आ गई। जिससे पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं महिला के मौत के बाद ड्राइवर ने ट्रक को रोका नहीं बल्कि स्पीड और भी बढ़ा दी। इससे महिला का शव काफी दूर तक घसीटता रहा। उधर, पति भी दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। उधर, पति भी दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया।

आस-पास के लोगों ने मंदिर हसौद थाने की पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल चम्मन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। इसके बाद पुलिस ने इस हादसे की सूचना घायल चम्मन के बड़े भाई गणेश कुमार को दी। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Published on: