26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति और पत्नी के भाई की मौत बनी रहस्य, दोनों ने मिलकर रातभर की थी ये हरकत

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला में दो मौत पुलिस और परिजनों के रहस्य बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 6 May 2018, 7:31 PM IST

latest crime news

पति और पत्नी के भाई की मौत बनी रहस्य, दोनों ने मिलकर रातभर की थी ये हरकत

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला के लोहारा थाना अंतर्गत शनिवार में बहन के भाई और जीजा दोनों ने एकसाथ बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों की अचानक तबियत बिगड़ गई। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हालांकि दोनों की मौत पुलिस और परिजन दोनों के लिए रहस्य बन गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Read More : 17 साल के नाबालिग का 16 पेज का सुसाइड नोट, Video देख कांप उठेगा कलेजा

ये है पूरा मामला
दरअसल, यह घटना कवर्धा के लोहारा थाने की है, जहां परिजनों और लोहारा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मान सिंह पिता तेजा यादव (60) निवासी रबेली जिला बेमेतरा अपनी पत्नी के भाई नारद पिता कुंजलाल यादव (25) के घर बिरेंद्रनगर शादी समारोह में शामिल होने आया था। दोनों रात को शराब पीने के लिए घर के पास ही बैठ गए।

Read More : नाबालिग बेटी का बढ़ता ही जा रहा था पेट, जब सामने आई सच्चाई तो मां-बाप के उड़ गए होश

इलाज के दौरान हो गई मौत
दोनों ने मिलकर जमकर शराब पी। इसके कुछ देर बाद अचानक दोनों की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान रविवार की सुबह जीजा-साले की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Read More : पहली बार पानी भरते ही भरभराकर गिरी पानी टंकी, दो मासूमों की मौत, एक घायल

मौत का कारण बनी रहस्य
परिवार और पुलिस को समझ नहीं आ रहा है कि दोनों की मौत किस कारण से हुई है। लेकिन चर्चा है कि जहरीली शराब के चलते ही दोनों की मौत हुई है। पुलिस जहर सेवन का मामला बनाकर मर्ग कायम कर छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा होगा।