रायपुर

तेज रफ़्तार वाहन के चपेट में आने से महिला कर्मचारी की हुई मौत, टक्कर मारने वाली गाड़ी की नहीं हो सकी पहचान

अन्नपूर्णा के पति भी बिजली कंपनी में नियोजित थे। अन्नपूर्णा को अनुकंपा नौकरी मिली थी। वह दर्री एचटीपीपी कॉलोनी में रहती थी। ड्यूटी के लिए रोज वितरण कंपनी के तुलसीनगर जोन आती जाती थी। शाम को घर लौट रही थी। शुक्रवार का सफर अन्नपूर्णा के लिए अंतिम साबित हुआ।
less than 1 minute read
Dec 03, 2022
three_killed_in_road_accident_at_aligadh_ghaziabad_highway_in_bulandshahr.jpg
नासिक के इगतपुरी में भीषण सड़क हादसा

कोरबा. राताखार- गेरवाघाट बायपास मार्ग पर खूनी सड़क हादसे में बिजली कंपनी के अधीन नियोजित महिला कर्मी की मौत हो गई। उसे ठोकर मारने वाली गाड़ी की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों में दहशत का माहौल, ठंड में हाथियों के डर से छत पर तंबू लगाकर रहने को मजबूर हुए लोग

दुर्घटना शुक्रवार की शाम लगभग 6.30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि राताखार बायपास मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने एक स्कूटी को ठोकर मार दिया। स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अन्नपूर्णा रात्रे से की गई है। वह बिजली वितरण कंपनी के तुलसीनगर जोन में डाटा इंट्री ऑपरेटर का काम करती थी। इलेक्ट्रिकल एंड मेंटेनेंस सेक्शन में काम के बाद शुक्रवार की शाम घर लौट रही थी। इस बीच गेरवाघाट बायपास मार्ग पर वाहन ने ठोकर मार दिया। अन्नपूर्णा को ठोकर मारने वाली गाड़ी की पहचान नहीं हो सकी है।


यह भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना: कार ने मारी बाइक को टक्कर, मौके पर एक की मौत, दो की हालत गंभीर

बताया जाता है कि अन्नपूर्णा के पति भी बिजली कंपनी में नियोजित थे। अन्नपूर्णा को अनुकंपा नौकरी मिली थी। वह दर्री एचटीपीपी कॉलोनी में रहती थी। ड्यूटी के लिए रोज वितरण कंपनी के तुलसीनगर जोन आती जाती थी। शाम को घर लौट रही थी। शुक्रवार का सफर अन्नपूर्णा के लिए अंतिम साबित हुआ।

बाइक चालक भी घायल
गेरवाघाट बायपास रोड पर एक और हादसा हुआ। इसमें एक बाइक चालक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि इसे भारी वाहन ने ठोकर मार दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Published on:
03 Dec 2022 01:38 pm