
बिलासपुर. तारबहार थाने के सामने स्वागत द्वार के ऊपर रविवार दोपहर करीब 1 बजे बंगाल के आसननगर नंदिया का रहने वाला सुखेन मंडल शराब के नशे में चढक़र हंगाम करने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और नीचे उतरने कहा। उतराने का प्रयास कर रही पुलिस ने युवक की फरमाइश पर बीयर और फिर शराब मंगवाई और नीचे उतरकर लेने को कहा। आधे घंटे बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ।
वह नीचे आने के लिए गुलमोहर के पेड की तरफ बढ़ा, लेकिन तेज बारिश की वजह से वह तार का अंदाजा नहीं लगा पाया और नीचे उतरने की धुन में उसका सिर हाईटेंशन वायर से टकरा गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। सुखेन मंडल नागपुर में काम करने घर से निकला था।
खबर के मुताबिक पुलिस ने अचानक लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनी जब जाकर देखा तो पता चला कि एक युवक नशे की हालत में स्वागत द्वार पर चढ़ा हुआ है। पुलिसकर्मी मौके पर उपस्थित होकर युवक को नीचे उतारने की कोशिश करते रहे। युवक ने पुलिसकर्मियों से बीयर व शराब की मांग की उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस ने उसी फरमाइश पुरी की। आधे घंटे बाद जब युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ तो उसका सिर हाइटेंशन तार से टकरा गया।
युवक के परिजन अपने बेटे की मौत से सदमें में है पर उनका कहना है कि उन्हे नही मालूम उनका बेटा बिलासपुर कैसे पहुंचा। युवक बंगाल का रहने वाला था और कुछ समय पहले वह अपने घर से काम की तलाश में नागपुर जाने के लिए निकला था पर वह बिलासपुर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी परिजनों को नही है।