रायपुर

रायपुर में बदमाश बेखौफ! सरेआम युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, वीडियो में कैद हुई वारदात

Raipur Crime News: रायपुर के लोधीपारा चौक बर्तन दुकान संचालक पर सोमवार शाम दो युवकों ने जानलेवा घमला कर दिया। जिस समय यह वारदात हुई उस वक्त घायल अपने बड़े भाई के साथ खड़ा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Dec 2023, 10:55 AM IST
crime_in_chhattisgarh.jpg

Chhattisgarh News: रायपुर के लोधीपारा चौक बर्तन दुकान संचालक पर सोमवार शाम दो युवकों ने जानलेवा घमला कर दिया। जिस समय यह वारदात हुई उस वक्त घायल अपने बड़े भाई के साथ खड़ा था। पंडरी थाना प्रभारी जितेन्द्र ताम्रकर ने बताया कि सोमवार शाम को आदित्य वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 5.40 बजे पंडरी निवासी सम्मी एवं सुफरान दोपहिया वाहन में सवार होकर जय हिन्द चौक से लोधीपारा पंडरी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान उसके भाई को चौक पर खड़े देख दोपहिया वाहन को रोककर सम्मी एवं सुफरान अश्लील गाली गलौज करते हुए चाकू से उसके शरीर पर वार कर घायल कर दिया। बाद में पुलिस ने छापा मारकर आरोपी शेख सुफरान उर्फ सोनू एवं मेहरान खान उर्फ शम्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

चाकूबाजी का वीडियो हुआ वायरल

पंडरी इलाके में चाकूबाजी की घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। यह घटना पुराने विवाद के चलते हुई। आरोपी मेहराम खान जब चाकू चला रहा था तो एक महिला हाथ जोड़कर उसे रोक रही थी। समझाने के बाद भी वह नहीं माना तो लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on: