मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को प्रदेशभर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं। गुरुवार और शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिलों में मध्यम बारिश होगी, जबकि सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग के जिले हो सकते हैं।