Increased security of MLAs in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सभी 90 नवनिर्वाचित विधायकों और पूर्व विधायकों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पीएसओ को तैनात किया गया है, इसमें नक्सल प्रभावित बस्तर और सरगुजा से लेकर अन्य स्थानों से पहली बार निर्वाचित विधायक शामिल हैं। इसके लिए विशेष रुप से प्रशिक्षित जिला बल के 500 जवानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।