रायपुर

घर पर नाबालिग को अकेली देख युवक की बिगड़ी नियत, घर घुसकर कर दिया कांड फिर…ऐसा खुला राज

Raipur Crime News: नाबालिग ने 1 अप्रैल को खरोरा थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया, 31 मार्च को वह घर में अकेली थी। दोपहर 12.30 बजे आरोपी संजय उर्फ संजू ढीढी (24) ने एक बच्चे को 500 रुपए देकर उसके घर भेजा।

less than 1 minute read
Apr 03, 2024
crime.jpg

CG Crime News: नाबालिग से घर घुसकर छेड़छोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले एक बच्चे को पैसे देकर नाबालिग के घर भेजा था। नाबालिग ने बच्चे को भगा दिया तो आरोपी जबरदस्ती उसके घर घुस गया। बुरी नीयत से छुते हुए गलत हरकत करने की बात कही। आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग ने 1 अप्रैल को खरोरा थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया, 31 मार्च को वह घर में अकेली थी। दोपहर 12.30 बजे आरोपी संजय उर्फ संजू ढीढी (24) ने एक बच्चे को 500 रुपए देकर उसके घर भेजा। बच्चे ने 500 रुपए देते हुए कहा, संजय ने बात करने कहा है। नाबालिग ने बच्चे को भगा दिया।

इसके बाद आरोपी उसके घर घुस गया। बुरी नीयत से छूने लगा। नाबालिग ने बचाने की आवाज लगाई तो संजू वहां से भागने लगा। इस दौरान उसने नाबालिग के साथ आगे भी गलत हरकत करने की बात कही। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
03 Apr 2024 12:53 pm
Published on:
03 Apr 2024 12:40 pm