रायसेन

असीम उत्साह व उल्लास से मना ईदुज्जुहा का पर्व, गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई

असीम उत्साह व उल्लास से मना ईदुज्जुहा का पर्व, गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 12:11 PM IST
Eid joy, a message of happiness ...
Eid joy, a message of happiness ...

रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
बुधवार को ईदुज्जुहा का त्यौहार असीम उत्साह व धूमधाम से मनाया गया। बकरीद की मुख्य नमाज ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे ईदगाह में आता की गई। ईद की विशेष नमाज मौलाना बिलाल साहब ने पढ़ाई। इसके बाद हजारों मुस्लिम भाईयों ने देश की तरक्की खुशहाली, अच्छी बारिश होने, फसलों की बंपर पैदावार, समाज में व्याप्त बुराईयों को खत्म करने सहित देश प्रदेश की उन्नति व अमन चैन के लिए हाथ उठाकर दुआ की। इसके बाद मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद पर्व की बधाई दी।

ईदगाह स्थल पहुंचकर कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा, एसपी जेएस राजपूत, एसडीएम एमपी बरार सहित तहसीलदार सुशील कुमार ने मुस्लिमों को बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दीं। अल सुबह मुस्लिम समाज के लोग रंग बिरंगे कपड़े पहनकर वाहनों पर सवार होकर ईद की नमाज पढऩे ईदगाह स्थल पहुंचे। इस दौरान बड़े तो क्या, बच्चे भी ईद के रंग मे रंगे नजर आए। उन्होंने भी अपने साथियों को ईद की मुबारकबाद दी।

जानवारों की दी कुर्बानी...
बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरीद के त्यौहार पर घरों में जानवरों की कुर्बानी देकर अपनी परंपरा का निर्वहन किया। दोपहर बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने, लोगों को घरों में बुलाकर दावत भी दी। महामाया चौक के समीप मुस्लिम समाज के लोगों ने मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर मिष्ठान आदि की भी खरीदी की और अपने सभी साथियों को मिष्ठान खिलाई।

ईदगाह स्थल पहुंचकर कांग्रेस के नेता व पूर्व विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, ब्रजेश चतुर्वेदी, अलीम खान एडवोकेट, लाड़ले भाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह पटेल, रघुवीर सिंह मीणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र राज मीणा, शिवराज मीणा, सोनू मीणा, प्रदीप दीक्षित, पार्षद इमरान खान, भगवान दास लोहट एडवोकेट आदि ने भी मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर ईद की दिली मुबारकवाद दी। नपाध्यक्ष जमनासेन ने भी मुस्लिम भाईयों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।

Published on: