11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: टीआई समेत 6 पुलिसकर्मी निलम्बित!

सट्टा करोबार मामला...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 22 Aug 2018, 11:32 AM IST

police

Breaking: टीआई समेत 6 पुलिसकर्मी निलम्बित!

राजगढ़@भानु ठाकुर की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में सट्टे को लेकर की गई कार्रवाई में ब्यावरा टीआई कुल 6 पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार ब्यावरा में सट्टे का करोबार खुलेआम चल रहा था, जिसके बाद इस पर sdop खिलचीपुर ने कार्रवाई की, कार्रवाई दौरान उन्हें 1 करोड़ के सट्टा पर्ची मिली थी। कार्रवाई होने वालों में एक टीआई व 5 आरक्षक बताए जाते हैं।

ये है मामला...
बताया जाता है कि ब्यावरा में सट्टा खाई वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। ब्यावरा पुराना बस स्टैंड के पास अंबेडकर चौराहा स्थित अनिल अवस्थी के मकान में छापा मारकर सट्टा चलाने वाले 14 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जिनके पास 1 लाख 37 हजार रूपए नगद सहित, एक करोड़ रूपए की लेन देन की लिखा पड़ी व सट्टा सामग्री जब्त की। मौके से मुख्य आरोपी फरार हो गया।

कहा जा रहा है कि ब्यावरा पुलिस की नाक के नीचे यहां सट्टे का बड़ा कारोबार कई सालों से चल रहा था। लेकिन ब्यावरा सिटी पुलिस ने आज तक इन सटोरियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी जानकारी जब राजगढ़ एसपी सिमाला प्रसाद को मिली तो उनके निर्देश पर एक टीम गठित की गई।

जिसमें खिलचीपुर एसडीओपी निशा रेड्डी, ब्यावरा एसडीओपी, माचलपुर, जीरापुर पचोर, थाने के टीआई शामिल थे। पुलिस टीम को 1 लाख 37 हजार रुपए नगद व एक करोड़ के सट्टे की लिखा पड़ी व सट्टा सामग्री ब्यावरा पुराने बस स्टैंड स्थित अनिल अवस्थी के मकान से मिली।

वहीं यह बात भी यहां चर्चा में बनी हुई है कि क्षेत्र में सट्टे को लेकर लोकल लेबल पर पूरी पुलिस को पता था, साथ ही इसकी कई बार शिकायत भी की गई थी। लेकिन इसके बावजूद थाने स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते पुलिस पर कई तरह से संदेह जा रहे थे।

वहीं इस संबंध में जब राजगढ़ एसपी सिमाला प्रसाद को जानकारी मिली। तो पुलिस का विश्वास जनता पर वापस कायम करने व सच्चाई पता करने के लिए उन्होंने एक टीम गठित की। इसके बार ही पुलिस टीम ने ब्यावरा के एक मकान पर छापा मारा सामग्री जब्त की।