रायसेन

स्कूल में हुआ विवाद, दसवीं के छात्र ने घर आकर उठाया ऐसा कदम

साथी छात्रों से हुआ था विवाद, चार दिन बाद दसवीं के छात्र ने उठाया ये कदम
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2018, 4:58 PM IST
raisen

रायसेन. जिले के कस्बा बरेली के कक्षा दसवीं के एक छात्र ने मंगलवार को सुबह जहर पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्र का २६ जनवरी को स्कूल के कुछ छात्रों से विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत स्कूल तक पहुंचने पर प्रबंधन ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए इसे स्कूल से बाहर की घटना बताया था। मंगलवार को छात्र ने जहर पीहर आत्महत्या कर ली, इसे उक्त विवाद से जोडक़र देखा जा रहा है।


जानकारी के अनुसार बरेली के मानक लाल नाहर स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र १५ वर्षीय आयुष धाकड़ पुत्र दिनेश धाकड़ ने सुबह के समय घर में ही जहर पीया था।

परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। छात्र की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल एवं थाने का घेराव किया। गुस्साए परिजनों एवं नगर के अन्य छात्रों ने थाना परिसर एवं अस्पताल में जमकर नारेबाजी की।

लोगों ने छात्र के साथ विवाद करने वाले लडक़ों को गिरफ्तार करने की मांग की एवं मानक स्कूल के प्रबंधक शेरा व स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की बात कही। घटना की गंभीरता को देख कर एसडीएम सिंह तोमर, एसडीओपी राजाराम साहू, थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती सहित जिले के विभिन्न स्थानों से आए पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसडीओपी, टीआई के आश्वासन के बाद सभी लोग मृतक छात्र के ग्राम नयागांव के लिए रवाना हो गए।

MUST READ

Published on: