रायसेन

रायसेन में फिर दो पाॅजिटिव केस, आंकड़ा 65 पार, दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि

Covid 19 थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2020, 11:12 AM IST
Corona positive
Corona positive

रायसेन। जिले में दो कोरोना पाॅजिटिव केस (Corona positive cases)फिर मिले हैं। दोनों मरीज क्वारंटीन में हैं। एक महिला व एक युवती के कोरोना पाॅजिटिव मिलने से उनके उनके गांव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले में अबतक 67 पाॅजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जबकि कोरोना की वजह से यहां तीन जान भी जा चुकी है।

जिले के सिलवानी नगर की रहने वाली 32 वर्षीय महिला को दो दिन पहले क्वारंटीन किया गया था। महिला के कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लेकर भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद महिला के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। महिला भानपुर गांव की रहने वाली हैं। अभी कुछ दिन पहले ही वह इंदौर से गांव आई थी।
रिपोर्ट में एक युवती के भी कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। कोरोना पाॅजिटिव युवती अभी कुछ दिन पहले ही बरेली के खरगौन से लौटकर आई है। युवती को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।
बता दें कि रायसेन में कोरोना मरीजों की संख्या में खासा इजाफा दर्ज किया गया है। यहां अभी तक 67 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आ चुके हैं जबकि तीन लोगों की जान भी जा चुकी है। हालांकि, कुल हुए 1128 जांच में 966 टेस्ट नेगेटिव आ चुके हैं। 150 लोग इलाज के बाद डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।

Updated on:
18 May 2020, 11:12 AM IST
Published on: