रायसेन

ट्रेनिंग से लौटा वार्डब्वाय पाॅजिटिव, युवती समेत दो अन्य भी संक्रमित, जिले में हड़कंप

Covid19 cases लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से हो चुकी है मौत
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2020, 12:28 PM IST
latest Chambal division corona positive update is 421 and 5 dead
coronavirus in mp : चंबल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 421, गली-मोहल्ला सील

रायसेन। कोरोना संक्रमण (Corona cases increasing)के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में तीन करोना के नए केस मिले हैं। तीन केसों के मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। संक्रमित मरीजों में भोपाल ट्रेनिंग पर गया एक वार्डब्वाय शामिल है। संबंधित क्षेत्रों को एहतियातन सैनिटाइजेशन के साथ साथ अन्य जरुरी उपाय किए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन का वार्ड ब्वाय कुछ दिन पूर्व भोपाल के चिरायु अस्पताल ट्रेनिंग पर गया था। आने पर वह घर पर 14 दिन के लिए क्वारंटीन भी हुआ था लेकिन सैंपल जांच में वार्डब्वाय कोरोना पाॅजिटिव निकला है।
इसी तरह बेगमगंज के हिनोतिया बमनइ गांव का एक युवक कुछ दिन पूर्व मुंबई से लौटा था। यह भी क्वारंटीन था लेकिन सैंपल जांच में कोरोना पाॅजिटिव निकला है।
तीसरी कोरोना पाॅजिटिव मरीज की पुष्टि उदयपुरा में हुई है। पाॅजिटिव मिली युवती भोपाल के किसी माॅल में कार्यरत थी। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटी है। यहां आने के बाद सैंपल जांच में कोरोना पाॅजिटिव मिली है।
जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 72 पर पहुंच चुकी है। तीन की मौत हो चुकी है। जबकि 65 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Published on: