रायसेन

इस किले में अचानक न जाएं, यहां हमेशा बैठा रहता है बाघ, सामने आया Video

रायसेन किले की पहाड़ी पर मौजूद महादेव मंदिर परिसर में दिखा बाघ। गाय का शिकार करने आया था, पर वनकर्मियों को देखकर उल्टे पांव भाग निकला।

2 min read
tiger video in raisen fort
इस किले में अचानक न जाएं, यहां अकसर बैठा रहता है बाघ, सामने आया Video

टाईगर स्टेट के नाम से पहचान रखने वाले मध्य प्रदेश के रिहायशी इलाकों में बाघों की मूवमेंट दिखना आम सी बात है। ऐसा ही एक मामला सूबे के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल रायसेन के किले पर सामने आया। यहां किले की पहाड़ी पर स्थित सोमेश्वर धाम नाम के महादेव मंदिर के बाहर बाघ की मूवमेंट देखी गई है। बाघ यहां एक गाय का शिकार करने आया था। लेकिन एन वक्त पर कुछ ऐसा हुआ कि शिकार किए बिना वो उल्टे पांव वापस लौट गया। अब इस मामले में वन अमले ने बाघ के मूवमेंट वाले किला क्षेत्र में घूमने आने वाले पर्यटकों से सावधानी स्वरूप बाघ के रेस्क्यू किए जाने तक यहां न आने की अपील की है।


आपको बता दें कि नध्य प्रदेश के ऐतिहासिक किलों में से एक रायसेन किले की पहाड़ी पर स्थित सोमेश्वर धाम महादेव मंदिर में गुरुवार को बाघ का मूवमेंट देखा गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बाघ सोमेश्वर धाम परिसर में एक गाय का शिकार करने की नियत से घुसा था। हालांकि, शिकार करने से पहले ही वो किसी आवाज होने के कारण शिकार किए बिना मौके से उल्टे पाव लौट गया। बताया जा रहा है कि बाघ की मूवमेंट की सूचना पाकर वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहले से ही बाघ को तलाश रही थी। बाघ गाय का शिकार करता, इससे पहले ही वन अमले की टीम मौके पर पहुंची थी, जिसकी मौजूदगी के कारण ही बाघ वहां से भाग निकला था। वन टीम की मानें तो बाघ सोमेश्वर धाम के पीछे से उतरकर भाग निकला।


सामने आया बाघ का वीडियो

आपको बता दें गुरुवार सुबह सर्चिंग के द्वारा वन विभाग की टीम और बाघ का भी आमना सामना हो गया था। इसके बाद दोनों ने ही अपना रास्ता चेंज कर लिया था दिनभर वन विभाग की टीम द्वारा किले की पहाड़ी पर बाघ की सर्चिंग की गई। साथ ही बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से जगह-जगह पिंजरे भी लगाए जा रहे हैं। बुधवार को किले की पहाड़ी पर इसी बाघ द्वारा एक गाय का शिकार भी किया गया था।

Updated on:
22 Mar 2024 09:21 am
Published on:
22 Mar 2024 09:12 am