रायसेन

कॉलोनियों में जमा हो रहा गंदा पानी, फैल रहीं संक्रामक बीमारियां

नाराज और परेशान रहवासियों ने दी आन्दोलन की चेतावनी
3 min read
• •
Updated: 1 Oct 2018, 11:10 AM IST
news
कॉलोनियों में जमा हो रहा गंदा पानी, फैल रहीं संक्रामक बीमारियां

रायसेन। शहर की कॉलोनियों के खाली प्लॉटों मेें भरा गंदा पानी। जिनमें मच्छरों के पनपने के कारण संक्रामक बीमारियां फैल रही है। शहर की अधिकांश कॉलोनियों में जमा पानी निकासी के इंतजाम नहीं होने से भरा हुआ है। इनमें पड़ा कचरा गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने लगी हैं।

शहर के लोग चिंता में पड ग़ए हैं। इन कॉलोनी के रहवासियों द्वारा नपाध्यक्ष जमनासेन, नपा सीएमओ से कीटनाशक दवाओं के छिड़काव कराने की मांग की है।उन्होंने चेतावनी देते हएु नगरपालिका के जिम्मेदारों से समस्या हल करने की मांग की है। अन्यथा लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर नारेबाजी के बीच नपा भवन का घेराव करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की शिवोम नगर कॉलोनी,मुखर्जी नगर,पटेलनगर,नई तहसील कॉलोनी वार्ड 9 रायसेन,सोलह क् वार्टर ,बैंक नगर कॉलोनी वार्ड 10 आदि कॉलोनियों में जमा पानी निकासी के इंतजाम नहीं होने की वजह से इन खाली पड़े प्लॉटों में गंदगी की वजह से मच्छर मक्खियों का लार्वा तेजी से पनपने लगा है। इस कारण संक्रामक बीमारी मलेरिया डेंगू, जापानी बुखार ,चिकनगुनिया आदि फैल रही हैं।

सफाई कराने का दावा करने वाले बने खामोश
शहर की कॉलोनिया सहित रिहायशी बस्तियों और कॉलोनियों में नालियों में बहने वाले पानी की निकासी के उचित प्रबंध नहीं है। यही कारण है कि आधा दर्जन से अधिक इलाकों में गंदा पानी जमा हो रहा है।

गंदा पानी मकानों के आसपास जमा होने से मच्छरों के आतंक का तो लोग सामना कर ही रहे हैं ।साथ ही लोग संक्रामक रोगों की चपेट में भी आ रहे हैं। इस बीच साफ.-सफाई का दावा करने वाली नगरपालिका के अधिकारी समस्या हल करने की स्थिति में नहीं है।

इन बस्तियों में गंदे पानी से घिरे हैं मकान
सांई बिहार कॉलोनी के हालात: शहर के कलेक्टर बंगले के पीछे सांची रोड पर सांई बिहार कॉलोनी वार्ड 4 रायसेन में स्थित है। इस कॉलोनी में नालियों का पानी खाली पड़े प्लॉटों में जमा हो गया है।

महीनों से जमा पानी के निकासी के प्रबंध नहीं है। इस कारण गंदे पानी से आने वाली दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।कांग्रेस नेता एतेंद्र आर्य, व्हीएस बुंदेला ने बताया कि शिकायत के बाद भी न तो सीसी सड़क बनीं और न ही पानी निकासी के प्रबंध नगरपालिका ने कराए हैं।

शिवोम नगर कॉलोनी के हालात:
सागर रोड के पास स्थित शिवेाम नगर कॉलोनी वार्ड 12 में आती है। इस शिवोम नगर कॉलोनी में भी तकरीबन दो सैकड़ा से भी अधिक मकान बने हैं। यहां भी मकान गंदे पानी के बीच घिरे हैं।

मकानों से निकलने वाला पानी नालियों में होकर सीधे यहां खाली पड़ी जगहों में जाकर जमा हो रहा है। इस कारण इलाके के लोग आए दिन बीमार पड़ रहे हैं।कमोवेश यही हालात नौ देवी शक्तिपीठ मंंदिर मुखर्जी नगर के सामने की गली की कालेानी के भी बुरे हाल हैं।

अशोक नगर कॉलोनी के हालात
अशोक नगर कॉलोनी वार्ड 13 रायसेन मेें तो गंदा पानी जमा होकर सड़कों पर बहने लगा है। सड़कों पर पानी आ जाने के कारण रास्ते से आवागमन करने मेें भी लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

लोगों का कहना है कि सीसी रोड बनाने के दौरान नगरपालिका ने नालियों का निर्माण घटिया स्तर का कराया है। नालियों के टूटने के कारण पानी बीच सड़कों पर जमा हो रहा है।वहीं आधे क्षेत्र में सीसी रोड की कमी बरकरार है।


बैंक नगर कॉलोनी हालात:
श्रीराम लीला गेट के नजदीक वार्ड 10 बैंक नगर कॉलोनी की इस बैंक नगर पुरानी तलैया इन दिनों गंदे पानी से लबरेज है। लंबे अरसे से नगरपालिका ने पानी निकासी के ठोस इंतजाम नहीं कराए हैं।

बैंक नगर कॉलोनी के लोग तो गंदे पानी की निकासी न होने से खासे परेशान है। यहां के वसीम पटेल, ब्रजेश चौरसिया ,लालू भाई मेवाती ,राकेश श्रीवास ने बताया कि बारिश के दिनों में तो यह पानी सड़कों से होकर लोगों के घरों तक में पहुंच जाता है।

लोग कई बार नगरपालिका में शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन नगरपालिका द्वारा इस गंभीर मसले पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

लोगों का कहना है कि...
हमारे साथ बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। नपा ने जिला मलेरिया विभाग नगरपालिका ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया है। खाली प्लॉटों का पानी की निकासी नहीं होने की समस्या है

Updated on:
1 Oct 2018, 11:10 AM IST
Published on: