27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Vidisha / अंडरब्रिज में भरा रहा पानी और हो गया लोकार्पण

अंडरब्रिज में भरा रहा पानी और हो गया लोकार्पण

कार्यक्रम में अतिथि बोले रेल सुविधाओं में और होगा विस्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Veerendra Shilpi

•

Updated: 1 Oct 2018, 10:07 AM IST

balod patrika

अंडरब्रिज का पानी निकालने पाताल सोखता का किया जाएगा निर्माण

विदिशा. सोठिया फाटक के पास बने अंडरब्रिज का रविवार को लोकार्पण कर दिया गया। इसी के साथ ही सुमेर स्टेशन पर पैदल ऊपरी पुल का शिलान्यास हुआ। खास बात यह कि लोकार्पण के दिन भी इस अंडर ब्रिज में करीब एक फिट पानी भरा रहा और दोपहिया वाहनों को ऊपर पैर उठाकर वाहन निकालने पड़ रहे थे वहीं पैदल यात्री इस पुल का उपयोग नहीं कर पाए।

रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक कल्याणसिंह ठाकुर, नपाध्यक्ष मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष तोरणसिंह दांगी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश जादौन, एडीआरएम रणवीर राजपूत सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

इस दौरान अतिथियों ने सांसद सुषमा स्वराज एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा रेलवे के क्षेत्र में दी गई सौगातों को सराहा और कहा कि भाजपा सरकार ने विदिशा की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है। विदिशा रेलवे स्टेशन आदर्श स्टेशन बन चुका है। अतिथियों ने कहा कि 15 करोड़ का आडीटोरियम भी बन रहा जिसका शुभारंभ कुछ ही माह में सांसद सुषमा स्वराज करेंंगी।

रेलवे स्टेशन पहुंचने चौथे मार्ग की तैयारी
कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मुकेश टंडन ने कहा कि रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए पहले एक मार्ग ही था। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने दो नए मार्ग तार घर एवं आबकारी विभाग के पास से खोले हैंं। इन दोनों मार्गसर्व सुविधायुक्त बनाए जाएंगे। इसके अलावा चौथा मार्ग सोठिया फाटक से जीआरपी थाने तक जोडऩे का विचार है।

इसके लिए प्रयास कर रहे। यह मार्ग कंपोजिट भवन तक जुड़ जाए इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। वहीं रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगाने व अन्य सुविधाओं पर भी कार्य किया जा रहा। इसके अलावा आगामी समय में कुछ नई टे्रनों की सुविधाएं भी विदिशा को मिले ऐसे प्रयास जारी है।

चार माह बाद शिफ्ट होगा रैक पाइंट
इस दौरान बताया कि विदिशा रेलवे स्टेशन का रैक पाइंट चार माह बाद सौराई में शिफ्ट हो जाएगा। इससे भी शहर में यातायात की समस्या दूर होगी। शहर के बीचों-बीच रहने एवं रैक पाइंट के कारण भारी वाहनों की आवाजाही से समस्या आती थी। जाम लगता था और हादसे का भी डर रहता था। इस रैक पाइंट के सौराई जाने से यहा मार्ग यात्रियों की सुविधा के लिए जोडऩे के प्रयास किए जाएंगे।

इधर फूलमालाओं से सजा रह अंडरब्रिज
करीब ढाई करोड़ की लागत से बना सोठिया अंडरब्रिज फूल मालाओं से सजा रहा। करीब तीन माह पूर्व यह बनकर तैयार हो गया था लेकिन बारिश का पानी इतना अधिक भरा रहा कि इसका उपयोग नहीं हो पाया। रविवार को लोकार्पण के दिन भी इसमें पानी भरा रहा। पुल पर लिखा हुआ था कि पुल में पानी रहने पर पुल पार न करें। अंडरब्रिज में पानी की समस्या पर विधायक कल्याणसिंह ठाकुर एवं डीआरएम राजपूत ने कहा कि पानी के भराव को रोकने का स्थायी हल किया जाएगा।