रायसेन

6 साल के बच्चे के साथ हुआ ऐसा हादसा, बिलख बिलख के रो रही मां

6 साल के बच्चे के साथ हुआ ऐसा हादसा, बिलख बिलख के रो रही मां
2 min read
 raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, current, bijli current, hospital, district hospital, child,
6 साल के बच्चे के साथ हुआ ऐसा हादसा, बिलख बिलख के रो रही मां

रायसेन/बेगमगंज. शुक्रवार तडक़े कक्षा 6 वीं के छात्र की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम देवलापुर में राशिद पिता शरीफ सुबह 6 बजे करीब शौच के लिए गांव के पास गया था। लौटते समय वो तालाब किनारे मन्दिर के पीछे से वापिस अपने घर आ रहा था। तभी नीचे लटक रहे बिजली के जीआई तार की चपेट में आ गया। तार उसके गले से चिपक गया। वहीं से शौच के लिए जा रही छात्र की बुआ जमीला बी ने माजरा देखा तो दौडक़र लोगों को बुलाया। लोगों ने बमुश्किल लकडिय़ों की सहायता से छात्र को तार से अलग किया।

बेहोशी की हालत में उसको सिविल अस्पताल बेगमगंज लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र राशिद का पिता शरीफ मजदूरी करता है। शरीफ ने बताया कि वो अपने चारों बच्चों को मेहनत-मजदूरी करके पढ़ा रहा है। सबसे छोटे मृतक बच्चे को वो पढ़ा-लिखाकर बड़ा आदमी बनाने की बात करते जोर-जोर से रोने लगा। परिजनों का बुरा हाल है। बच्चे की मां, बच्चें की मौत की खबर सुनने के बाद बिलख बिलख कर रो रही है। उनका कहना है कि हमारे बच्चे ने ऐसी क्या गलती की थी। जो उसे ऐसी सजा मिली।

बिजली विभाग के लाइनमैन सन्तोष यादव ने बताया कि गांव वालों ने खंभे से सीधे तौर पर तार डालकर अवैध रूप से कनेक्शन किया है। जिससे लाइन नीचे ही लटक रही है। कई बार समझाइश देने के बाद भी लोग नहीं माने ओर ये हादसा हो गया। बिजली विभाग के सहायक यंत्री अमित प्यासी का कहना है कि टीम के साथ जाकर स्थल निरीक्षण किया है। खम्भे से सीधे लाइन डालकर अवैध कनेक्शन किया है। इसकी विभाग को कोई सूचना नहीं है और न ही पैसे जमा हैं। जांच करा रहे हैं। थानाप्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। विभाग की लापरवाही स्पष्ट रूप से समझ में आ रही है कि उसने ऐसे अवैध कनेक्शन पर ध्यान क्यों नहीं दिया।

Published on:
21 Jul 2018 10:21 am