रायसेन

शराब के नशे में धुत युवक ने पेट्रोल पंप पर की ऐसी हरकत

शराब के नशे में धुत युवक ने पेट्रोल पंप पर की ऐसी हरकत
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2018, 10:28 AM IST
petrol
शराब के नशे में धुत युवक ने पेट्रोल पंप पर की ऐसी हरकत

रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
थाना कोतवाली के तहत बीती आधी रात को शहर के सागर भोपाल तिराहे के नजदीक सेकंड सज्जाद हुसैन पेट्रोल पंप पर शराब के नशे में धुत्त युवकों ने अपनी बाइकों में पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ गालीगलौंच कर केबिन में घुस गए। यहां इन युवकों ने पंप कर्मियों के साथ मारपीट कर केबिन के कांच ड्राज आदि की तोडफ़ोड़ कर दी। लूट का असफल प्रयास कर आरोपी युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भाग गए। पेट्रोल पंप मालिक सज्जाद हुसैन ने थाना पहुंचकर अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मालूम हो कि पिछले साल शाम के समय इसी पेट्रोल पंप पर बाइक सवार युवकों ने कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर एक कर्मचारी की मौजूदगी में ड्राज में से नकदी 80 हजार छीनकर भाग गए थे। शहर के पेट्रोल पंपों पर लूट, मारपीट की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। कोतवाली पुलिस के अधिकारी इन वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि सागर रोड स्थित सज्जाद हुसैन पेट्रोल पंप पर बीती रात करीब 12 बजे पंप कर्मचारी परवेज खान पुत्र सईद खान पंप बंद करने की तैयारी कर रहा था। तभी तालाब मोहल्ला रायसेन निवासी शानु कुशवाहा, सूरज और एक अन्य युवक शराब के नशे में चूर होकर बाइक सेवहां पहुंचे। वहां बाइक में पेट्रोल भरवाने की जिद परवेज खान से करने लगे। पंप कर्मचारी जब परवेज खान ने पेट्रोल देने से मना कर दिया। तभी यह तीनों युवकों ने पेट्रोल पंप के शोरूम पर पथराव करना शुरू कर दिया।केबिन में घुसकर इन युवकों ने लाठी से कांच ड्राज की तोडफ़ोड़ की।

इसके बाद वह तीनों युवक बाइक पर ही सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पंप कर्मचारी परवेज खान की रिपोर्ट पर इन तीनों युवकों के खिलाफ भादंवि की धारा 427, 294, 323, 347 और 506 के तहत केस दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरूकर दी है। फिलहाल आरोपी शहर छोड़कर भाग गए हैं।

Published on: