24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे हालातों में कैसे होगी छात्राओं की सुरक्षा

ऐसे हालातों में कैसे होगी छात्राओं की सुरक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohar Singh Lodhi

•

Updated: 20 Aug 2018, 10:01 AM IST

women safty

ऐसे हालातों में कैसे होगी छात्राओं की सुरक्षा

गुना। छात्रावासों में बेटियां के साथ बढ़ते रहना घटनाक्रम के बाद भी शिक्षा कोई सब नहीं ले रहा है। शिक्षा भारत की हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और उत्तरी पड़े हैं और बायोमैट्रिक मशीनें लगाई नहीं गईं। जबकि 10 महीनो पहले मशीनें आते हैं। शिक्षा के 15 हास्टल ऐसे संचालित हैं, सुराग 6 से 12 वें तक की छात्राएं रहती हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के इन 5 हास्टल में से मात्र दो में बाउंड्रीवाल बनी है। सर्व शिक्षा अभियान के हास्टल में तो सुरक्षा के और भी बदतर हालात हैं।

बायोमैट्रिक मशीनों को अता-पता नहीं
आरएमएसए के हास्टल्स में बायोमैट्रिक मशीन लगाने के लिए आई थीं। इनको करीब 10 महीने हो जाता है। इससे छात्राओं की वास्तविक समय उपस्थिति दर्ज की जाना है। लेकिन अब तक मशीनों को नहीं किया गया है। गुना में संचालित हास्टल में 100 बालिकाएं रहती हैं। यहां सीसीटीवी कैमरा तो चालू हैं, लेकिन बायोमैट्रिक मशीन नहीं लगी है। यह हास्टल शहर के दूरस्त क्षेत्र में संचालित हैं। यहां पहुंचने का रास्ता भी ठीक नहीं है। रविवार होने से महिला वार्डन नहीं मिलीं। एक चौकीदार और महिला कर्मचारी मिल गया।

ये हैं हालात
-राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के परिणाम जिले में 5 हॉस्टल संचालित हैं, लेकिन अब तक दो हॉस्टल में ही बाउंड्रीवॉल बन सकी है।
-सर्व शिक्षा अभियान के कस्तूरबा बालिका छात्रावास और बालिका छात्रावास में 10 हॉस्टल हैं, इनमें से दो में बाउंड्री हैं। शेष में सुरक्षा भगवान भरोसे है।
-होस्टल्स की मॉनिटरिंग जिन अधिकारियों के भरोसे हैं, वह अक्सर कहीं नहीं। छात्रावास की सुरक्षा खतरे में रहती है।
-कुछ हास्टल के अपने भवन नहीं हैं, स्कूलों में संचालित हो रही हैं। भवन बनने में देरी हो रही है।

इनका कहना है
छात्राओं की सुरक्षा के लिए वार्डन, सहायक वार्डन हैं। सीसीटीवी कैमरा चालू हैं। बायोमैट्रिक मशीन लग रहा है। उत्तर हो गया हो तो पता नहीं।
संजय श्रीवास्तव, डीईओओ

आरएमएसए के हास्टल में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए आदेश दिया गया था, लगाया गया। फतेहगढ़ हास्टल में नहीं लगाए हैं। उसकी जानकारी भी मंगाई है। बायोमैट्रिक मशीन दे दी है, आधार की वजह से प्रोब्लम आ रही है।
आशीष टांटिया, डीपीसी