24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवराज केबिनेट की बैठक स्थ​गित, ये रही वजह

शिवराज केबिनेट की बैठक स्थगित, ये रही वजह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Yogendra Kumar Sen

•

Updated: 19 Aug 2018, 2:52 PM IST

shiv

शिवराज केबिनेट की बैठक स्थ​गित, ये रही वजह

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोमवार को होने वाली केबिनेट बैठक स्थगित हो गई है। बताया जा रहा है कि बैठक स्थगित करने का मुख्य कारण सोमवार को आयोजित होने वाले शोक सभा है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए 20 अगस्त को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सभा आयोजित की जा रही है। जिसमें भाजपा के कई नेता शामिल होंगे। वहीं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर भी केबिनेट बैठक के लिए भोपाल पहुंच चुके है।

अब इस दिन होगी बैठक
सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम होने के चलते, अब बैठक मंगलवार को आयोजित की जाएगी। प्रदेश पदाधिकारियों की इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी शामिल होंगे।

बैठक में कई लोग होंगे शामिल
सोमवार को होने वाली केबिनेट बैठक में कई लोग शामिल होने वाले थे, पर अब इस बैठक को मंगलवार को अयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस बैठक में कई बड़े नेता व अधिकारी वर्ग के लोग शामिल होंगे और कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा
इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव 2018—19 पर चर्चा होगी। चुनाव को लेकर कई तैयारियां की जाएगी, कई रणनीतियों पर विचार किया जाएगा। जिससे आने वाले चुनाव में भी विजय हासिल की जा सके। इसी संबंध में अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मोहर
मंगलवार को आयोजित होने वाली बैठक में सरकार की नीतियों पर विचार किया जाएगा। अधूरी पड़ी योजनाएं शायद पूरी हो सकती है। कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मोहर लग सकती है। साथ ही अन्य मुद्दों पर ही विचार होगा। जिसका सीधा सीधा फायदा आम नागरिक को होगा।

अटल जी के स्मृति कार्यक्रमों पर होगी चर्चा
इस बैठक में अटल जी के स्मृति कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी। आने वाले दिनों में उनसे संबंधित कार्यक्रम कहां कहां आयोजित किए जाएगे। इसे लेकर विचार किया जाएगा और रणनीति तैयार की जाएगी।