रायसेन

डालते ही गिर गई पुलिया की छत

रायसेन-भोपाल मार्ग के निर्माण में जमकर हो रही भर्राशाही, ठेकेदार की मनमानी पर नहीं लगाम।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 12:03 PM IST
raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, national highway, rules, regulations, infrastrachure,
डालते ही गिर गई पुलिया की छत

रायसेन। भोपाल से रायसेन तक नेशनल हाईवे १४६ के चौड़ीकरण का काम इस मार्ग का उपयोग करने वालों के लिए बीते छह साल से मुसीबत बना हुआ है। घटिया निर्माण के चलते बनते ही पुलियाएं धंस रही हैं। जिन्हे छुपाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दो दिन पहले इसी मार्ग पर खरबई के पास एक लगभग २५ फीट ऊंची पुलिया की छत डाली गई, जो कुछ देर बाद ही बीच में से कमान की तरह झुक गई। जो ठेकेदार आशीष इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के निर्माण की गुणवत्ता को उजागर करता है। निर्माण की जल्दबाजी और ठेकेदार की मनमानी के साथ अधिकारियों की अनदेखी के चलते इस सडक़ और पुल, पुलियाओं का घटिया निर्माण हो रहा है। इससे पहले ११ जून को इसी मार्ग पर एक पुलिया धंस चुकी है।

raisen news,
raisen patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
national highway
,
rules
,
regulations
, infrastrachure, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/16/pp_2963143-m.jpg">

यह कंपनी शुरू से ही विवादों में रही है, चाहे अवैध उत्खनन हो या अवैध परिवहन हो या खुले रूप से रसोई गैस से लोहे की राडों की बेल्डिंग का मामला। तमाम नियमों और मापदंडों को ताक पर रखकर अपना काम कर रही है और जिम्मेदार आंध बंद किए हुए हैं।

पहले धुंसी पुलिया
कंपनी द्वारा पुलियाओं की छत घरों की छत के बराबर चार से पांच इंच मोटाई की डाली जा रही हैं। लिहाजा सडक़ पूरी बनने से पहले ही पुलियाएं छतिग्रस्त होने लगी हैं। पांच दिन पहले सेहतगंज के पास एक नव निर्मित पुलिया इसी बजह से धंस गई थी। जिसकी मरम्मत कर चालू किया गया। लेकिन बारिश होने से फिर गिट्टी बह गई। अब इस पर पत्ते डालकर छुपाने का प्रयास किया जा रहा है।

अब गिरी पुलिया की छत
खरबई पर इस सडक़ निर्माण में बन रही लगभग तीस फीट लंबी पुलिया पर दो दिन पहले छत डाली गई, जो कुछ देर बाद ही झोल मारकर कमान की तरह झुक गई। कंपनी के कर्मचारियों ने रात में ही मशीन को बुलाकर सफाई की ताकि घटिया निर्माण सामग्री का खुलासा न हो सके। ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जिसके कारण यह सडक़ निर्माण में बनते समय ही हादसे हो रहे हैं। कंपनी के एरिया मैनेजर पीके गौतम का कहना है कि निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

लग रहा है जाम
सडक़ निर्माण के दौरान आए दिन जाम लग रहा है। जब से प्री-मानसून की बारिश हुई है, इस सडक़ पर आवागमन मुश्किल हो गया है। डावर्सन रोड पर हर दिन भारी वाहन फंस रहे हैं। नियमानुसार डायवर्सन रोड का पक्का निर्माण होना चाहिए, लेकिन ठेकेदार ने मिट्टी डालकर यह मार्ग बनाए हैं, जिन पर भारी वाहन धंस रहे हैं।

इनका कहना है
पुलिया की छत गिरने और एक अन्य पुलया के धंसने की जानकारी मिली है, इसकी जांच कराएंगे। सडक़ निर्माण में यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।
मनोज कुमार जैन, अपर कलेक्टर रायसेन

Published on: