27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश में आफत बनेंगे खाली प्लॉट

हर बस्ती व कॉलोनियों के प्लाटों में भराता है पानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bhupendra Malviya

•

Updated: 16 Jun 2018, 11:35 AM IST

vidisha, vidisha news, vidisha patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, barish, mousam, enviroment, badhal sadke,

बारिश में आफत बनेंगे खाली प्लॉट

विदिशा। बारिश के दौरान शहर की विभिन्न बस्तियों में खाली प्लॉट बड़ी समस्या बनते आए हैं। इन प्लॉटों में बारिश का पानी भरा जाता है और फिर मच्छर व अन्य जीवाणुओं के पनपते से आसपास के रहवासी बीमारी की चपेट में आते हैं। कई बार नागरिकों द्वारा इन खाली प्लॉटों की समस्या से नगरपालिका को अवगत कराया जाता रहा लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अब बारिश के शुरू होते ही इन बस्तियों के रहवासियों की चिंता बढऩे लगी है।

मालूम हो कि शहर कुल 39 वार्डों में विभक्त है। इन वार्डों में कई बस्तियां एवं वैध-अवैध कॉलोनियां है और करीब 2 लाख 75 हजार लोग निवासरत है। इन कॉलोनियों व बस्तियों के बीच कई प्लाटों में लोग नहीं रहते जो हमेशा ही खाली पड़े रहने से इनमें आसपास के रहवासी अपने घरों के पानी की निकासी कर लेते हैं तो घरों का कचरा भी पिकने से प्लाट कूड़े दान बने हुए हैं। बारिश के दौरान इन प्लॉटों में बारिश का पानी भराता है जिससे लोग बीमारियों की चपेट में आते हैं।

कीमतें बढऩे की उम्मीद में खाली छोड़ देते हैं प्लाट
मालूम हो कि सस्ते प्लाट के चक्कर में लोग अपना घर होने के बाद भी प्लाट खरीदते है और फिर रेट बढने की उम्मीद में इन्हें वर्षों तक खाली छोड़े रखते हैं। अवैध कॉलोनियों के अलावा वैध कॉलोनियों में भी इसी तरह की स्थिति के रहते हर कॉलोनी में इस तरह के प्लाट वर्षों से खाली पड़े हैं। कुछ प्लाट सड़कों से ज्यादा नीचे होने से इनमें बारिश का पानी कइ दिनों तक भरा रहता है। वहीं कई पलाटों में 12 महीने पानी व कचरा सड़ता रहता है। इससे बीमारी का हमेशा खतरा बना रहता है।

रहवासी व जनप्रतिनिधि भी त्रस्त
खाली प्लाटों की समस्या से रहवासियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी परेशान हैं। पानबाग क्षेत्र निवासी राजू कुशवाह, भागीरथ विश्वकर्मा, गुलाबसिंह कुशवाह का कहना है कि इस क्षेत्र में बारिश के दौरान यह खाली प्लाट पानी से लबालब रहते हैं। सड़कों के किनारे नालियां नही बनी होने से बारिश का पानी खाली प्लाटों व उनके घरों में भराता है। कई बार शिकायत कर चुके पर कोई नहीं सुनता। वहीं पार्षद भावना अविनाश सनेहा का कहना है कि उनके निवास के बगल में ही प्लाट में 12 महीने पानी भरा रहता है। उनके क्षेत्र में कई स्थानों पर खाली प्लाट बारिश में समस्या बने रहते हैं। पार्षद शैलेंद्र सिरबैया एवं पार्षद अरुणा मांझी भी अपने वार्डों में खाली प्लाट से परेशानी होना बताया।

यहां ज्यादा समस्या
शहर में सिंधी कॉलोनी, डंडापुरा, पान बाग, आचार्य कॉलोनी, तमूरिया, आमबाली कॉलोनी, दुर्गानगर, पूरनपुरा, हाजीबली क्षेत्र, मां बिहार कॉलोनी, आज्ञाराम कॉलोनी, लालधाऊ, पूरनपुरा आदि क्षेत्रों में खाली प्लॉटों में बारिश का पानी रुका रहने से लोग परेशान होते हैं।


ऐसे सभी प्लाट मालिकों को नोटिस दिए जाएंगे। प्लाटों में बारिश का पानी न भराए इसके लिए बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। इसके लिए प्लाट मालिकों से नपा जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करेगी।
-मुकेश टंडन, नपाध्यक्ष