महर्षि बाल्मिकि जयंती रविवार को धूमधाम के साथ मनाई....
रायसेन। रविवार को महर्षि बाल्मिकि महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। महर्षि बाल्मिकि महाराज की जयंती के पावन अवसर पर रविवार की शाम शहर के महात्मा गांधी कॉलोनी पटेल नगर वार्ड 11 स्थित बाल्मिकि महाराज मंदिर से बाजे गाजों, ढोलनगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। यह शोभायात्रा नवयुवक बाल्किमकि और सकल बाल्मिकि पंचायत के बैनर तले निकाली गई।
यह शोभायात्रा शहर के तालाब मोहल्ला, माता मंदिर चौराहा सांची रोड से महामाया चौक यहां से गंजबाजार,सागर भोपाल रोड चौराहा, जामा मस्जिद से पुराना थाना होते हुए गवोईपुरा वार्ड 6 स्थित बाल्मिकि मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
भंडारे का आयोजन...
इस दौरान समाज बंधुओं से महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया गया।यहां हवन पूजन आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें बाल्मिकि समाज के लोगों ने परिवार सहित हिस्सा लिया ।
आकर्षण का केंद्र रहीं झांकी....
इस शोभायात्रा में आगे-आग नगर के प्रसिद्ध श्रीराम बैंड,पंजाब के ढोल नगाड़े शामिल हुए। एक घोड़ाबग्घी में भगवान महर्षि बाल्मिकि महाराज की झांकी सहित झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, जीजा बाई ,अवंती बाई आदि की मनमोहक सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस शोभायात्रा पर व्यापारियों,नगरवासियों ने जगह-जगह आस्था श्रद्धा के फूलों की बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया।शोभायात्रा में बाल्मिकि समाज की महिलाओं, युवाओंं ने ढोलनगाड़ों की धुनों पर जमकर नाच किया।
फूलों की बरसाकर कर किया स्वागत.....
शहर में नपा भवन के सामने नपाध्यक्ष जमनासेन,नपा कर्मचारियों,मनोज यादव,जितेंद्र सेन आदि मित्र मण्डली ने शोभायात्रा पर फूलों की बरसाकर स्वागत किया । वहीं माता मंदिर सांची रोड पर नवयुवक कुशवाह समाज के युवाओं ने भी शोभायात्रा पर आस्था श्रद्धा के फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर नवयुवक कुशवाह समाज के जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाह,धर्मेंद्र कुशवाह,महेंद्र कुशवाहा नीटू कुशवाह,प्रमोद कुशवाह,चिमन कुशवाह,दीपक कुशवाह, अंकित कुशवाह, आदि उपस्थित हुए। इसके अलावा व्यापारियों,सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया ।