2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जो नहीं करोंगे अपनी ड्यूटी, खो जाएगी देश की ब्यूटी!

मतदान नुक्कड़ के तहत हुई दो प्रस्तुतियां....
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

hitesh sharma

•

Updated: 29 Oct 2018, 3:11 PM IST

news2

जो नहीं करोंगे अपनी ड्यूटी, खो जाएगी देश की ब्यूटी!

भोपाल। दुनिया ये गोल है, बाकी सब पोल है, रूपए का मोल है, बाकी सब झोल है। आओ आओ नाटक देखो, वोट न देने के परिणाम तुम घातक देखो, नहीं करोगे अपनी ड्यूटी, खो जायेगी देश की ब्यूटी,

वोट करो भाई वोट करो, पोलिंग बूथ पे वोट करो, न दारु से न वोट से, हम देश बदलेंगे वोट से, हमारा एक वोट देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल सकता है।


प्रदेश में होने वाले इलेक्शन को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान नुक्कड़ प्रतियोगिता का आयोजन एमपी नगर स्थित एक मॉल के बाहर और बोट क्लब पर किया गया।

मतदाताओं को किया जागरूक.....
कलाकारों ने विभिन्न नारों के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया। प्रतियोगिता के पहले दिन एलएनसीटी कॉलेज की 2 टीमों ने प्रस्तुति दी। टीम उद्भव ने शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रतिशत के घटते प्रतिशत को बढ़ाना और टीम न्यूटन ने सूचित मतदान के मुद्दों को नाटक के माध्यम से जनता को सन्देश दिया।

मतदान नुक्कड़ प्रतियोगिता का आयोजन..

बोट क्लब पर आज हुए नुक्कड़ नाटक में टीम न्यूटन ने नेताओं ने वायदे पूरे नहीं किये हैं तो हम उन्हें वोट क्यों दें। हम उसी को वोट देंगे, जो वायदे करेंगे उसे पूरा भी करें। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में आगामी नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के मद्देनजर मध्यप्रदेश इलेक्शन वाच और एडीआर द्वारा संयुक्त रूप से मतदान नुक्कड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।


इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति...
यह प्रतियोगिता मतदान को शहरी क्षेत्र में मतदान को बढ़ावा देने एवं मतदाताओं को अनिवार्य एवं सूचित मतदान के विषय में जागरूक करने हेतु की जा रही है। नुक्कड़ नाटक की इस अनूठी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में विहान ड्रामा वक्र्स की सुश्री श्वेता केतकर और तुरुप फिल्म और कलाकार अनिल सिंह शामिल थे।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेज और बस्तियों में काम करने वाले 10 नुक्कड़ नाटक की टीम हिस्सा ले रही हैं। यह नाटक 28 अक्टूबर से लेकर 1 नवम्बर तक अलग-अलग क्षेत्र में होंगे।

मतदाताओं को किया अवेयर....

उधर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न एक्टिविटी का आयोजन किया। टीटी नगर स्थित कमला नेहरू स्कूल से रैली निकाली गई। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हाथों में तख्तियां लेकर मतदाताओं को जागरूक किया।


एमवीए ग्राउं पर तीन दिवसीय फेस्टिव ऑफ डेमोक्रेसी का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के मौके पर प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विकास नरवाल ने कहा कि जिस प्रकार एडवेंचर गतिविधियों में हॉट एयर बैलून ऊंचाई पर जा रहा है उसी प्रकार सभी के समन्वित प्रयासों से मतदान का प्रतिशत भी ऊपर उठना चाहिए।

वहीं, कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाडे ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। स्वीप गतिविधियों का उद्धेश्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ ही जागरूक मतदाता निर्माण भी है।


कार्यक्रम में आरकेस्ट्रा दल द्वारा गायन तथा स्वीप दल की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इससे पहले सुबह आयोजित रैली में राजस्थान के कलाकार घनश्याम भट्ट के दल ने ढुल-ढुल घोड़ी नृत्य पेश किया।


रैली रोशनपुरा चौराहा होते हुए एमवीएम मैदान पहुंची। स्टूडेंट्स ने सुबह-सुबह करके स्नान, पूरा घर करना मतदान तथा जन-जन की है यही पुकार, वोट डालो अबकी बार जैसे नारे लगाकर आमजन को मतदान के लिए जागरूक किया।