ब्यावरा में झगड़े का रोचक मामलानारियाबे गांव के युवक ने युवती के साथ रचाया था विवाह, चार दिन बाद ही ससुर, लड़की का भाई और मामा ससुर पहुचा
Rajesh vishwakarma
ब्यावरा.सिटी थाना क्षेत्र के नारियाबे गांव में झगड़े का एक रोचक मामला सामने आया है। जिसमें शादी के बाद चार दिन बाद ही युवक के ससुराल वाले 5 लाख रुपए का झगड़ा मांगने पहुंच गए। फरियादी दूल्हे ने अपने ससुर, साले और मामा सुसर पर केस दर्ज करवा दिया।
दरअसल, नारियाबे के रहने वाले राजेश पिता नर्मदाप्रसाद वर्मा का विवाह राजगढ़ कोतवाली के चमारी गांव की बालिका के साथ 16 दिसंबर 2022 को हुआ। 20 दिसंबर को राजेश के ससुराल वाले 5 लाख रुपए का झगड़ा मांगने नारियाबे पहुंच गए। उसे धमकी दी कि यदि रुपए नहीं दिए तो फसल जला देंगे, नुकसान कर देंगे। पुलिस ने झगड़े को लेकर धारा-३८४ और ३४ आइपीसी के तहत राजेश के ससुर प्रभुलाल पिता मांगीलाल, साले जीवन पिता प्रभुलालवर्मा दोनों निवासी चमारी (राजगढ़ कोतवाली) और मामा ससुर रामबाबू पिता भेरूलाल वर्मा निवासी पीपलीपुरा (कालीपीठ) के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है। थाना प्रभारी राजपालसिंह राठौर ने बताया कि वे धमकी दे रहे थे कि फसल जला देंगे, नुकसान पहुंचा देंगे। इसी आधार पर हमने केस दर्ज किया है।
माता-पिता की सहमति से नहीं हुआ विवाह
पुलिस के अनुसार राजेश ने जिस लडक़ी से विवाह किया है उसमें उसके माता-पिता की सहमति नहीं थी। साथ ही उक्त लडक़ी की सगाई बचपन में कहीं अन्य जगह तय कर दी गई थी। इसी आधार पर युवती के पिता प्रभुलाल यहां पहुंच गए और बोले कि तुम 5 लाख दो ताकि हम दूसरे पक्ष को दे सकें। यह तर्क देकर वे झगड़ा मांगने पहुंच गए थे। बताया जाता है कि इस विवाह में भी उनकी सहमित नहीं थी। कोर्ट मैरेज राजेश ने उक्त युवती के साथ की थी। दोनों बालिग होने की दशा में कोर्ट ने इसे स्वीकार लिया था। २० दिसंबर को को ४ बजे तीनों फरियादी के घर नारियाबे पहुंचे और फसल जलाने की धमकी दी, तब जाकर केस दर्ज किया गया।