राजगढ़

Rajgarh Crime: एक कॉल और… शादी से एक दिन पहले सामने आया दूल्हा-दुल्हन का सच

Child Marriage Case: दूल्हे को छिपा रहे थे परिवार के लोग, 29 नवंबर को होनी थी शादी, शादी के कार्ड में पंचायत सचिव का भी नाम।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 6:34 PM IST
rajgarh child marriage
child marriage stopped one day before wedding minor bride groom, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Rajgarh Child Marriage Case: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में शादी से ठीक एक दिन पहले ही दूल्हा-दुल्हन का ऐसा सच सामने आया कि शादी रुक गई। पूरा मामला जिले के खिलचीपुर के सोनखेड़ा गांव का है। यहां रहने वाले एक युवक की शादी 29 नवंबर को पचोर में रहने वाली युवती से होना थी। लेकिन एक दिन पहले ही इस शादी की सूचना जब प्रशासन तक पहुंची तो प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दस्तावेजों की जांच की तो दूल्हा-दुल्हन का सारा सच सामने आ गया।

15 की दुल्हन से शादी करने वाला था 17 का दूल्हा

पूरा मामला बाल विवाह का है, 17 साल की उम्र में युवक की शादी कराई जानी थी और जिस युवती से उसकी शादी होनी थी उसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है। शादी के कार्ड बंट चुके थे और पूरी तैयारी भी हो चुकी थी। लेकिन 28 नवंबर को मिली सटीक सूचना के बाद जब प्रशासन की टीम शादी वाले घर में पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने दूल्हे को छिपा दिया और प्रशासन की टीम को गुमराह करने की कोशिश करने लगे।

दूल्हे के परिजनों को समझाईश देती प्रशासन की टीम (Source-Patrika)

प्रशासन की समझाईश के बाद माने परिजन

प्रशासन की टीम ने दूल्हे की उम्र से जुड़े दस्तावेज जांचे तो पता चला कि दूल्हे की उम्र महज 17 साल है। इसके बाद प्रशासन की टीम ने दूल्हे के पिता को समझाईश दी और शादी रुकवा दी। इस दौरान दूल्हे के पिता ने कहा कि उसे लड़के की शादी की उम्र 21 होने के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने अब विवाह नहीं कराने का आश्वासन दिया है। मौके पर पंचनामा बनाकर हस्ताक्षर भी करवाए गए। अब पंचायत सचिव, जीआरएस, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और चौकीदार सहित स्थानीय लोगों को निगरानी का जिम्मा दिया गया है,

शादी के कार्ड में पंचायत सचिव का भी नाम

हैरानी की बात ये है कि बाल विवाह के इस मामले में शादी के जो निमंत्रण कार्ड बांटे गए हैं उनमें दर्शनाभिलाषियों में एक पंचायत सचिव का नाम भी दर्ज है। इससे परिवार में विवाह की जानकारी होने का संकेत मिलता है। बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारी पंचायत स्तर पर भी तय है, ऐसे में इसी परिवार में नाबालिगों के विवाह की तैयारी सामने आना व्यवस्था की जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है। हालांकि प्रशासन तक सूचना अज्ञात कॉल के माध्यम से पहुंची, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की।

Updated on:
28 Nov 2026, 6:34 PM IST
Published on: