राजगढ़

दिग्विजय सिंह को एमपी की इस लोकसभा सीट पर चुनाव में गड़बड़ी का आशंका, पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला

Digvijay Singh Registered PIL in Supreme Court : राजगढ़ प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने सिंबल लोडिंग यूनिट को लेकर आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2024, 1:38 PM IST
digvijay singh

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 (loksabha election 2024) के चारों चरण पूरे हो चुके हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद गड़बड़ी की आशंका को लेकर कांग्रेस के कद्दावर नेता (Congress leader) और राजगढ़ प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) ने सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) की शरण ली है। दिग्विजय सिंह ने सिंबल लोडिंग यूनिट ( SLU ) को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का आरोप है कि राजगढ़ प्रशासन ने एसएलयू को वापस चुनाव आयोग को सौंपे है। दिग्विजय सिंह का आरोप गुना में SLU स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी हुई है, लेकिन राजगढ़ में नहीं है।

कल हो सकती है सुनवाई

1 मई 2024 को चुनाव आयोग ने सर्कुलर जारी कर सभी राज्यों को निर्देश दिए थे। निर्देश में कहा गया था SLU को चुनाव याचिकाओं के मद्देनजर 45 दिनों तक स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाए। माना जा रहा है कि अब दिग्विजय सिंह द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई कल हो सकती है।

Updated on:
16 May 2024, 1:38 PM IST
Published on: